Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘मैं 60 साल से वंदे मातरम्… नहीं गाने वालों ने अभी शुरूआत की है’, राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे का वार

राज्यसभा में वंदे मातरम् पर बहस के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह 60 साल से वंदे मातरम् गा रहे हैं, जबकि जो लोग आज इसका प्रचार कर रहे हैं, वे पहले इसके खिलाफ थे. उन्होंने बीजेपी पर स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति गीतों का विरोध करने का आरोप भी लगाया.

vande-mataram-debate-Mallikarjun-kharge-statement-in-rajya-sabha

राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चल रही चर्चा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिस्सा लिया. अपना भाषण शुरू करने से पहले खड़गे ने वंदे मातरम् के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के बोलने के बाद मुझे समय दिया, सभापति का इसके लिए धन्यवाद. मैं सौभाग्यशाली हूं. मैं 60 सालों से यही गीत गा रहा हूं. वंदे मातरम् नहीं गाने वालों ने अभी शुरूआत की है.

बीजेपी वंदे मातरम् के खिलाफ है- खड़गे

कांग्रेस की तरह से बंकिमजी को नमन करता हूं. आजादी के आंदोलन में जिन लोगों ने बलिदान दिया, उनको भी नमन है. 1896 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में रविन्द्रनाथ टैगोर ने पहली बार वंदे मातरम् गाया था. राज्यसभा में ‘वंदे मातरम’ पर बहस में बोलते हुए, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ‘वंदे मातरम’ को नारा बनाने का काम किया. आपका इतिहास रहा है कि आप हमेशा स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति गीतों के खिलाफ रहे.”

नेहरू का अपमान करते पीएम- मल्लिकार्जुन खड़गे

राज्यसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा के दौरान बड़ा हंगामा हो गया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर सीधा पलटवार किया. उन्होंने कहा- ‘जब महात्मा गांधी ने 1921 में सहयोग आन्दोलन (Cooperation Movement) शुरू किया, तब कांग्रेस के लाखों स्वतंत्रता सेनानी वंदे मातरम कहते हुए जेल गए. आप उस समय क्या कर रहे थे? आप अंग्रेजों के लिए काम कर रहे थे.’ खड़गे ने आगे कहा, ‘पीएम मोदी कोई मौका नहीं छोड़ते नेहरू जी का अपमान करने का, और गृह मंत्री अमित शाह भी वही करते हैं.’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मैं पूछता हूं कि क्या आप भी भ्रष्ट हैं. आपकी सरकार की हालत तो बदतर से बदतर हो गई है. आज डॉलर 100 रुपये हो गया, जैसे हिमालय से गिरने के बाद लोगों के शव के टुकड़े नहीं मिलते, वैसे ही आज भारतीय रुपए की स्थिति हो गई है. जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण का खड़े होकर विरोध किया.


ये भी पढ़ें: वंदे मातरम् पर चर्चा की जरूरत क्यों? अमित शाह ने बताया कारण, बिना नाम लिए प्रियंका पर निशाना; पढ़ें बड़ी बातें


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital