Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वंदे मातरम् पर चर्चा की जरूरत क्यों? अमित शाह ने बताया कारण, बिना नाम लिए प्रियंका पर निशाना; पढ़ें बड़ी बातें

राज्यसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि शाह जो लोग वंदे मातरम् के महत्व को नहीं जानते वे इसे चुनाव से जोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये सही है कि बंकिम बाबू की पृष्टभूमि बंगाल थी, लेकिन वंदे मातरम् बंगाल तक समिति नहीं था.

paraliament-winter-session-amit-shah-on-vande-mataram

राज्यसभा में मंगलावर (9 दिसंबर) को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो लोग वंदे मातरम् के महत्व को नहीं जानते वे इसे चुनाव से जोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये सही है कि बंकिम बाबू की पृष्टभूमि बंगाल थी, लेकिन वंदे मातरम् बंगाल तक समिति नहीं था. आज भी सरहद पर जवान अपना सर्वोच्च बलिदान देता है उसके मुंह पर एक ही मंत्र होता है वो है वंदे मातरम्. वंदे मातरम् का नारा आजादी के उद्घोष का नारा बन गया था.

अमित शाह ने बताया वंदे मातरम पर चर्चा जरूरी क्यों ?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, “कुछ सदस्यों ने लोकसभा में वंदे मातरम पर इन चर्चाओं की आवश्यकता पर सवाल उठाए. वंदे मातरम पर चर्चा की आवश्यकता, वंदे मातरम के प्रति समर्पण की आवश्यकता, उस समय भी महत्वपूर्ण थी, आज भी है और 2047 के हमारे उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी. कुछ लोगों को लगता है कि ये चर्चाएं बंगाल में आगामी चुनावों के कारण हो रही हैं. वे इन चर्चाओं को बंगाल चुनावों से जोड़कर हमारे राष्ट्रगीत के गौरव को कमतर आंकना चाहते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि, “यह सही है कि वंदे मातरम के रचयिता बंकिम बाबू बंगाल से थे, आनंद मठ की उत्पत्ति बंगाल में हुई थी, लेकिन वंदे मातरम केवल बंगाल या देश तक ही सीमित नहीं था. जब देश की सीमा पर कोई सैनिक, या देश के भीतर से देश की रक्षा करने वाला कोई पुलिसकर्मी, देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देता है, तो वह केवल वंदे मातरम का ही नारा लगाता है.”

कांग्रेस पर निशाना

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “कांग्रेस के जिस जिस सांसद ने वंदे मातरम् नहीं गाने पर बयान दिया. सदन से बाहर चले गए, मैं इसकी लिस्ट आज शाम तक सदन के पटल पर रख दूंगा. इस सदन के चर्चा के रिकॉर्ड में रहना चाहिए कि कांग्रेस के सांसद वंदे मातरम् का विरोध करते हैं बंकिम चंद्र की 130वीं जयंती पर हमारी सरकार ने एक स्टांप जारी किया. आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान भी हमने शुरू किया और आह्वान किया था तिरंगा फहराते वक्त वंदे मातरम् का कहना भूलना नहीं है.”

दरअसल राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के मौके पर भारत सरकार की ओर से सालभर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. 2 दिसंबर को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी दलों के प्रतिनिधियों की मीटिंग बुलाई थी. इसमें तय किया गया था कि वंदे मातरम को लेकर 8 दिसंबर को लोकसभा और 9 दिसंबर को राज्यसभा में चर्चा होगी.


ये भी पढ़ें: ‘बिहार के बाद अब बंगाल की बारी’, NDA की बैठक में पीएम मोदी ने दिया जीत का मंत्र


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital