देश

Varanasi News: वाराणसी की गंगा में बड़ी नाव की टक्कर से पलटी छोटी नाव, 60 से ज्यादा लोग थे सवार

Varanasi News: वाराणसी में दशाश्वमेध घाट के पास गंगा नदी में दो नावों की टक्कर के बाद नाव पलट गई, जिससे सभी सवार नदी में गिर गए. राहत की बात ये रही कि सभी यात्री ओडिशा के रहने वाले थे और गंगा दर्शन के लिए आए थे. सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही NDRF और जल पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है, जिसका इलाज चल रहा है. साथ ही प्रशासन ने नाव मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

नाव टकराने से मची अफरातफरी (Varanasi News)

चश्मदीदों के मुताबिक, एक बड़ी नाव छोटी नाव से टकरा गई थी, जिसके बाद छोटी नाव पलट गई. टक्कर के बाद नाव के सवारों में अफरातफरी मच गई, लेकिन राहत की बात ये रही कि सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी. APC डॉ. एस चिनप्पा ने बताया, ‘आज गंगा में दो निजी नावों में टक्कर हो गई. एक नाव में 58 लोग सवार थे, जबकि दूसरी में 6 लोग थे. बड़ी नाव ने छोटी नाव को टक्कर मारी, जिससे वह पलट गई.’

नाव चलाने वाले की आंखों देखी घटना

नाव चलाने वाले विनोद निषाद ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे ओडिशा के दर्शनार्थियों से भरी एक नाव मणिकर्णिका घाट से अस्सी की ओर जा रही थी. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी डीजल नाव ने उसे टक्कर मार दी. इससे दोनों नावों का संतुलन बिगड़ गया और छोटी नाव पलट गई. विनोद ने बताया कि दोनों नावों के सवारों में अफरातफरी मच गई, लेकिन सभी ने लाइफ जैकेट पहनी हुई थी, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. नाव को पलटते देख दोनों किनारों से नाविक (नाव चलाने वाले) बचाव कार्य के लिए निकल पड़े. सूचना मिलने पर गंगा में पेट्रोलिंग कर रही जल पुलिस और NDRF के जवान भी मौके पर पहुंचे और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े ने पद से हटाया

पुलिस की कार्रवाई (Varanasi News)

हादसे के बाद पुलिस दोनों नाविकों की तलाश कर रही है. प्रशासन ने नाव मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

Uma Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

2 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

2 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

2 hours ago