देश

Varanasi: दिवाली पर काशी विश्वनाथ में होगा पांच दिवसीय महापर्व, अन्नकूट पर लगेगा 21 कुंटल का भोग, श्रद्धालुओं के बीच बांटा जाएगा अन्न-धन का प्रसाद

-सौरभ अग्रवाल

Varanasi: दिवाली को लेकर घरों से लेकर मंदिरों तक में तैयारी जोरों पर है. इस बीच वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ धाम से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर धनतेरस यानी 10 नवम्बर से लेकर अन्नकूट (14 नवम्बर) तक पांच दिवसीय महापर्व का आयोजन होने जा रहा है. इन 5 दिनों के लिए भक्त मां अन्नपूर्णा के दर्शन कर सकेंगे. इस दौरान भक्तों को धन के साथ ही अन्न का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा. मान्यता है कि मां अन्नपूर्णा और महादेव की कृपा से काशी में कोई भी भूख नहीं सोता है, इसलिए धनतेरस से लेकर अन्नकूट तक पांच दिवसीय महापर्व का आयोजन श्री काशी विश्वनाथ धाम में किया जा रहा है.

मंदिर प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें 5 दिन तक मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे और अन्न, धन का प्रसाद भी सभी दर्शनार्थियों को वितरित किया जाएगा. इस अन्न और धन की वर्षा के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं, भव्य सजावट के साथ झांकी भी सजाने की तैयारी मंदिर में जारी है. वहीं अन्नकूट पर्व पर इस बार 21 कुंटल का प्रसाद चढ़ेगा जो दर्शनार्थियों को प्राप्त हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- Muzaffarnagar: कार में अचानक लगी आग, 1 शख्‍स जिंदा जला, 3 की हालत गंभीर; इन बातों का रखते ध्‍यान तो बच सकती थीं जानें

10 को खुलेंगे कपाट

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो नागेंद्र पांडेय ने मीडिया को बताया कि 10 तारीख को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थित माता अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए मंदिर का कपाट भव्य आरती पूजन करने के पश्चात आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके बाद सभी भक्त माता अन्नपूर्णा का दर्शन कर सकेंगे. इसी के साथ ही मंदिर के बगल में सजाई गई विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों के भी दर्शन भक्त कर सकेंगे. इस मौके पर सभी दर्शनार्थियों को अन्न और धन का प्रसाद भी वितरित किया जाएगा. इसके लिए अन्न और धन की पर्याप्त व्यवस्था मंदिर प्रशासन की ओर से की गई है.

कर्मचारियों की शिफ्ट वार लगी ड्यूटी

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्ट वार ड्यूटी लगाई गई है. अन्नपूर्णा मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को अलग से सुविधा दी जा रही है. सजावट के साथ ही इनकी अलग से लाइन भी लगाने की व्यवस्था की जाएगी. वहीं अन्नकूट पर्व पर इस बार 21 कुंतल प्रसाद चढ़ाया जाएगा, जो दर्शनार्थियों के साथ ही मंदिर के अलावा मंदिर के हेल्प डेस्क काउंटर से भी रसीद कटा कर प्रसाद प्राप्त किया जा सकेगा.

देश में समृद्धि होगी और कोष भरेगा

मंगलवार को अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बांसफाटक स्थित काशी अन्नपूर्णा क्षेत्र के सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि स्वर्णमयी अन्नपूर्णा स्वरूप के पांच दिन भक्त दर्शन कर सकेंगे. धनतेरस पर एक बजे आम भक्तों के लिए पट खोल दिया जायेगा और 14 नवम्बर तक भक्त दर्शन कर सकेंगे. इस मौके पर भक्तों को खजाने के रूप में सिक्कों का वितरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पांच दिनों तक श्रद्धालु स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के साथ ही मां भूमि देवी,लक्ष्मी और रजत महादेव के दर्शन कर सकेंगे. महंत शंकर पुरी ने बताया कि धनतेरस के शुभ योग से देश में समृद्धि रहेगी और कोष भरा रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न में माता का पूजन व आरती के बाद खजाने की पूजा की जाएगी और फिर मंदिर पट खोल दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

14 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

36 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago