देश

UP News: “मेरे पिता की मृत्यु तब हो गई जब वो…”, संजय गांधी की जयंती पर भावुक हुए भाजपा सांसद वरुण गांधी, शेयर किया पुराना वीडियो

Sanjay Gandhi Jayanti: यूपी की पीलीभीत सीट से भाजपा के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने अपने पिता संजय गांधी (Sanjay Gandhi) के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपने पिता से संबंधित कुछ पुराने वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसमें वह अपने समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं और लोग उनके नाम के जयकारे लगाते हुए उनके ऊपर फूल-मालाओं की बारिश कर रहे हैं. वहीं वरुण ने अपने पिता को याद करते हुए उन्हें एक असाधारण शक्ति बताया और कहा कि देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और दूरदर्शिता को वो सलाम करते हैं.

बता दें कि आज यानी 14 दिसंबर को वरुण गांधी के पिता संजय गांधी का जन्मदिन है. इस मौके पर वरुण गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक दिखाई दिए हैं और उन्होंने अपनी भावनाओं को एक वीडियो के माध्यम से अपने समर्थकों के बीच शेयर किया है. भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने पिता संजय गांधी का जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके पिता बड़ी संख्या में खड़े लोगों के बीच जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और लोगों से हाथ मिलाते और उन्हें नमस्ते करते हुए दिख रहे हैं. वहीं लोग उनके ऊपर फूल-मालाओं की बारिश करते हुए उनकी जयकार लगा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि वरुण गांधी की लोगों के बीच कितनी लोकप्रियता थी. तो वहीं एक मौके पर संजय गांधी अपने समर्थकों से कहते हुए दिख रहे हैं कि अब आप सभी इतनी जोर से जय हिंद बोलें कि सीमा पार तक सुनाई दे. तो इसी के बाद भीड़ से जय हिंद की एक तेज आवाज आती है. इससे समझा जा सकता है कि लोग उनको कितना पसंद करते थे.

ये भी पढ़ें– Greater Noida: सड़क पर दौड़ती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 4 को रौंदा, तीन की मौत, सवार यात्रियों में मचा हड़कम्प

भावुक पोस्ट में वरुण ने लिखी है ये बात

अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर वरुण गांधी ने अपने मन के भावों को शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरे पिता की मृत्यु तब हो गई जब वो 33 साल के थे. वो एक असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे. आज, उनकी 77वीं जयंती है. मैं मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सलाम करता हूं, और भारत को उनके सपनों का देश बनाने के लिए उनके अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को सलाम करता हूं और मैं उनके अधूरे मिशन को हासिल करने का प्रयास करने का संकल्प लेता हूं…जय हिंद जय भारत’.

 

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

2 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago