शिवांग तिमोरी
इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमपुर गांव में एक युवती ने धर्मांतरण के दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवती पर रिजवान नामक युवक शादी और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था.
24 अप्रैल को युवती ने आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आज उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई.
मृतक युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. रिजवान सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. मुख्य आरोपी रिजवान बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बम स्क्वायड टीम; क्या सच में था खतरा?
पुलिस जांच में पता चला है कि युवती पर धर्मांतरण का दबाव था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की कोशिश की. अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
आरोपी रिजवान छात्रा को रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी करता था और न मिलने पर उसके भाई को मारने की धमकी देता था. छात्रा के भाई ने बताया कि आरोपी ने उनकी बहन को परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी.
छात्रा के भाई ने 26 अप्रैल को थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे आरोपी के हौसले बढ़ गए और उसने पीड़ित के घर धमकाने की कोशिश की. इससे परेशान होकर छात्रा ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आत्महत्या को उकसाने की धाराएं लगाई गई हैं. रिजवान और उसके भाई सलमान को गिरफ्तार किया गया है. पोस्टमॉर्टम और गांव में पुलिस बल तैनात है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…