देश

Varanasi: पीएम मोदी 7 जुलाई को पहुंचेंगे काशी, बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर मिशन- 2024 का करेंगे आगाज

सौरभ अग्रवाल

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सावन माह में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर मिशन- 2024 का आगाज करेंगे. जानकारी सामने आ रही है कि, लोकसभा चुनाव- 2024 में भी परचम लहराने के लिए पीएम मोदी अपने संसदीय क्षेत्र से चुनावी अभियान का श्री गणेश करेंगे. इसीलिए प्रधानमंत्री मोदी 7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिनी दौरे पर काशी पहुंचेंगे. मिली खबर के मुताबिक, इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी काशी को करीब 1500 करोड़ की सौगात देंगे और जनसभा के जरिए अपनी संसदीय क्षेत्र की जनता को केंद्र सरकार के 9 साल के कामकाज का रिपोर्ट देंगे. अपने दो दिवसीय दौरे में पीएम मोदी आगमी चुनाव के लिए फीडबैक लेंगे साथ ही भाजपा के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे. पीएम मोदी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे और वहां बाबा का जलाभिषेक कर लोकसभा चुनाव- 2024 में जीत का आशीर्वाद मांगेंगे.

रिंग रोड पर वाजिदपुर में होगी सभा, काशी को देंगे 1500 करोड़ की सौगात

बता दें कि वाराणसी में पीएम मोदी 7 जुलाई को हरहुआ स्थित रिंग रोड पर वाजिदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा से पहले पीएम मोदी काशी को करीब डेढ़ हजार करोड़ का गिफ्ट देंगे. इसमें करीब आधा दर्जन नई परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, जबकि काशी में पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण होगा. इसमें गंजारी में बनने वाला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, नमो घाट की कनेक्टिविटी बढ़ाने के कार्य, काशी स्टेशन पर मल्टी मोडल टर्मिनल, शहर के कई वार्डों का पुनर्विकास कार्य मुख्य हैं. जनसभा में पीएम मोदी जनता के सामने सरकार के कामकाज का लेखा- जोखा प्रस्तुत करेंगे, वहीं कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरेंगे. पीएम मोदी काशी क्षेत्र की 14 लोकसभा सीटों को जीतने का कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर डॉक्टरों को दी शुभकामनाएं, बोले- उनका समर्पण समाज को उम्मीद और मजबूती देता है

करेंगे प्रबुद्धजनों से संवाद, लेंगे चुनावी फीडबैक

इसी के साथ ये भी खबर सामने आ रही है कि, वाराणसी दौरे के दौरान पीएम मोदी काशी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों से बरेका में संवाद करेंगे. पीएम प्रबुद्धजनों को केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को बताएंगे. काशी में किए गए विकास कार्य और इससे यहां के लोगों के जीवन स्तर में हो रहे बदलाव की भी पीएम मोदी चर्चा करेंगे. काशी को निरंतर मिल रही सौगात और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही ख्याति से आने वाले दिनों में और अधिक विकास कार्यों का रोडमैप भी पीएम मोदी बताएंगे.

दूसरे दिन भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों संग बैठक, सांसदों के कामकाज की पीएम लेंगे रिपोर्ट

साथ ही ये भी जानकारी सामने आ रही है कि, अपने काशी दौरे के दूसरे दिन 8 जुलाई को पीएम मोदी भाजपा के काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में काशी क्षेत्र की सभी 14 लोकसभा सीटों के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी इन 14 लोक सभा सीटों में चुनावी तैयारी का रोड मैप जानने के साथ ही पदाधिकारी को चुनावी जीत का फार्मूला बताएंगे. पीएम मोदी पिछले लोकसभा चुनाव में काशी क्षेत्र कि भाजपा के हाथ से फिसली सीटों पर लेकर अलग से पदाधिकारी से चर्चा करेंगे. इन सीटों पर अभी से ही मजबूत कपड़ा बनाने के लिए पीएम मोदी संबंधित पदाधिकारी को टिप्स भी देंगे. पूर्वांचल में भाजपा को क्लीन स्वीप मिले और जन- जन तक भाजपा सरकार के 9 सालों की उपलब्धियां पहुंचे इसके लिए पीएम प्रचार- प्रसार का तरीका भी पदाधिकारियों से साझा करेंगे. काशी क्षेत्र की लोकसभा सीटों पर भाजपा के जितवा कैंडिडेट को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी वहां के पदाधिकारी से बंद कमरे में गुफ्तगू करेंगे. भाजपा की जीत के लिए पदाधिकारियों के सुझाव और मौजूदा सांसदों के प्रति जनता का नजरिया भी पार्टी के जिम्मेदार लोगों से पीएम मोदी जानेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

UP MLC Election Results: कहीं बीजेपी का जलवा, तो कहीं सपा की सेंधमारी; वाराणसी में लाल बिहारी यादव ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के…

22 seconds ago

बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से आखिरी मौका, महिला पहलवानों की याचिका पर एक हफ्ते में देना होगा जवाब

WFI sexual harassment case: महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण…

3 minutes ago

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

20 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

22 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

24 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

1 hour ago