देश

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में 2.51 लाख पौधे लगाए, गंगा तट पर फैलेगा जंगल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में आज एक बड़ा पर्यावरणीय उपलब्धि हासिल हुई. वाराणसी नगर निगम ने मात्र एक घंटे में 2.51 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया. यह रिकॉर्ड चीन के पुराने रिकॉर्ड (1.53 लाख पौधे एक घंटे में) को तोड़ते हुए हासिल किया गया. गंगा घाट के पास डोमरी क्षेत्र में यह कार्यक्रम हुआ.

इस मेगा ड्राइव में 20 हजार से ज्यादा आम नागरिकों ने हाथ बंटाया. सबने मिलकर यह काम इतनी तेजी से पूरा किया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई. यह जन भागीदारी का शानदार उदाहरण है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ने आधिकारिक प्रमाण पत्र महापौर और अधिकारियों को सौंपा.

नमो वन: 350 बीघा का शहरी जंगल

यह सब ‘नमो वन’ नामक बड़े शहरी वन प्रोजेक्ट का हिस्सा है. करीब 350 बीघा जमीन पर यह जंगल विकसित किया जा रहा है. इसमें कुल 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे. इनमें 2.5 लाख मियावाकी विधि के पौधे, 10 हजार लकड़ी के पेड़ और 40 हजार फलदार पेड़ शामिल हैं. मियावाकी विधि से पौधे जल्दी घने जंगल में बदल जाते हैं.

प्रोजेक्ट की अन्य सुविधाएं और फायदे

प्रोजेक्ट में 4 किलोमीटर लंबा वॉकिंग पाथ, योग और मेडिटेशन प्लाजा, 4 हेक्टेयर फूलों का पार्क, 2 हेक्टेयर हर्बल पार्क, बच्चों का खेल क्षेत्र और ओपन जिम होगा. भविष्य में नेचुरोपैथी प्लाजा भी बनेगा. यह जंगल जैव विविधता बढ़ाएगा, गंगा तट को मजबूत करेगा और पर्यावरण संतुलन सुधारेगा.

तीसरे साल से नगर निगम को हर साल करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है. सातवें साल तक यह रकम बढ़कर 7 करोड़ रुपये सालाना हो सकती है. यह पर्यावरण के साथ-साथ शहर की अर्थव्यवस्था के लिए भी फायदेमंद साबित होगा.

ये भी पढ़ें: ताकत ही भारत की असली ढाल: पीएम मोदी ने बताया कैसे नाकाम हुई थी पाक की सबसे बड़ी साजिश?

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

2 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

2 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

2 hours ago

भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान! SCO फोरम में मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…

3 hours ago