श्री काशी विश्वनाथ दरबार
Mahashivratri 2023: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने पर संकटों से मुक्ति मिलने और मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है. हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ने वाली महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज पूरे देश के शिव भक्त भक्ति में सराबोर नजर आ रहे है. श्री काशी विश्वनाथ दरबार में आज भोर में ही मंगला आरती हुई. आरती में शामिल होने के लिए भक्त रात से ही मंदिर परिसर में डेरा डाले हुए थे.
श्री काशी विश्वनाथ में महाशिवरात्रि के खास अवसर पर अपने विवाहोत्सव के दिन भोलेनाथ के भक्त रात भर भक्ति में सराबोर नजर आएंगे. इस दिन पूरी रात और दिन मिलाकर लगातार 45 घंटे तक श्री काशी विश्वनाथ दरबार भक्तों के लिए खुला रहेगा. आज भोर में मंदिर के पट मंगला आरती होने बाद अब यह दूसरे दिन 19 फरवरी की रात 11 बजे शयन आरती के बाद ही बंद होंगे.
महाशिवरात्रि के दिन पूरी रात खुलता है बाबा का दरबार
महाशिवरात्रि के दिन साल में एक बार ऐसा अवसर आता है जब बाबा का दरबार पूरी रात खुला रहता है. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह की रस्मों के दौरान दिन में चार बार बाबा विश्वनाथ का अलग-अलग श्रृंगार और पूजा आरती होती है.
काशी विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के अनुसार मंगला आरती के बाद मध्याह्न भोग आरती दोपहर 12 से 12.30 बजे तक चलेगी. वहीं रात 11 बजे से शुरू चार पहर की आरती सुबह 6.15 बजे तक चलेगी. हर आरती से 10 मिनट पहले शंखनाद होगा. इस दौरान गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश को कुछ समय के लिए रोककर पूजा की तैयारी की जाएगी.
महाशिवरात्रि पर पंचकोशी यात्रा
काशी में महाशिवरात्रि पर एक दिन पंचकोशी यात्रा भी की जाती है. इसके लिए श्रद्धालु मणिकर्णिका घाट पर स्नान ध्यान के बाद संकल्प लेकर निकलते हैं. पांच कोस की यात्रा में पांच पड़ाव हैं जिसमें से एक रामेश्वर महादेव भी है. रामेश्वर महादेव पर सुबह से ही भक्तों का रेला लगा रहा. बच्चे, बूढ़े, युवा सभी महादेव की भक्ति में रमे और रचे नजर आए. काशी में महाशिवरात्रि का उल्लास और उमंग हर ओर, हर तरफ नवीन ऊर्जा का संचार करता रहा.
इसे भी पढ़ें: ‘पार्वती’ ने बचाई अपने पति ‘शिव’ की जान, किया लीवर डोनेट, 12 घंटों तक चली सर्जरी के बाद सफल रहा ट्रांसप्लांट
महामृत्युंजय मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं की लाइन
महाशिवरात्रि पर काशी में शिवालयों पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी उमड़ पड़ी है. महामृत्युंजय मंदिर में भोर से ही लाइन लगाकर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन और पूजन किया. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को की मुकम्मल व्यवस्था.
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…