होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Petrol-Diesel Price Update
Petrol-Diesel Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में शनिवार को गिरावट देखने को मिल रही है. आज WTI क्रूड 2.15 डॉलर यानी 2.74 फीसदी की गिरावट के साथ 76.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड भी 2.14 डॉलर गिरकर 83 डॉलर पर आ गया. देश में तेल कंपनियों ने हर सुबह की तरह आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन किया है. कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हो रहा है.
महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 1.02 रुपये घटकर 106.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है. जबकि डीजल यहां 99 पैसे की गिरावट के साथ 92.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. हालांकि इसके अलावा भी कई राज्यों में ईंधन महंगा हो गया है. पंजाब में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे महंगा हो गया है. उत्तर प्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में 22 पैसे का उछाल देखने को मिल रहा है. तमिलनाडु, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक में भी ईंधन के दाम बढ़े हैं.
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है
मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नई कीमतें जारी की जाती हैं. पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका बेस प्राइस लगभग दोगुना हो जाता है. यही वजह है कि हमें इतने महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं.
भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…