देश

Varanasi: बनारस की मंडी में एक खास बकरे को लेकर पूरे पूर्वांचल में हो रही चर्चा, पीठ पर लिखा है “मोहम्मद और अल्लाह”, कीमत ने उड़ाए होश

सौरभ अग्रवाल

Varanasi: गंगा- जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करने वाले शहर बनारस में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 29 जून गुरुवार को मनायी जाएगी. बकरीद (Bakrid) से पहले बनारस में कई जगह बकरा मंडी लगाई गई है जिसमें एक से बढ़कर एक बकरा बिक्री के लिए तमाम जगहों से लाए गए हैं. किसी बकरे की खास नस्ल है तो कोई अपने मांसल शरीर और रंग- रूप के चलते ग्राहकों को लुभा रहा है. इन सभी बकरों के बीच बनारस के बकरा मंडी में बिक्री के लिए पहुंचे एक बकरे की चर्चा पूरे पूर्वांचल में हो रही है. बताया जा रहा है कि इसकी पीठ पर मोहम्मद और अल्लाह लिखा हुआ है.

बरबरा नस्ल के इस बकरे के पीठ पर एक तरफ मुहम्मद और दूसरी तरफ अल्लाह लिखा हुआ है, जिसे देखकर लोग चौंक रहे हैं तो कुछ इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं. इसे देखने और खरीदने के लिए लोग वाराणसी ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों से भी पहुंच रहे हैं. इस बकरे को खरीदने की ख्वाहिश हर कोई रख रहा है, लेकिन इसकी कीमत सुनकर बड़े-बड़े धनवान भी पीछे हट जा रहे हैं. क्योंकि इसकी कीमत 6 लाख रुपए है.

ये भी पढ़ें- UP News: बकरीद पर कुर्बानी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा निर्देश, जरूर देखें सख्त गाइडलाइन

4 लाख तक तैयार हैं ग्राहक

इसको खरीदने की चाह रखने वाले ग्राहक इसे लेने के लिए 4 लाख रुपए तक देने को तैयार हैं लेकिन इसके आगे कोई नहीं बढ़ पा रहा है. बता दें कि मुस्लिमों के कुर्बानी के पर्व के लिए वाराणसी के बेनियाबाग में बकरा मंडी लगाई गई है. इस मंडी में आजमगढ़ के पी कुमार बरबरा नस्ल के बकरे को लेकर बेचने के लिए पहुंचे हैं. बकरे की पीठ पर एक तरफ मुहम्मद और दूसरी तरफ अल्लाह लिखा देखकर हर एक खरीदार आकर्षित हो रहा है. खरीदारों कि लंबी फेहरिस्त के कारण बकरे के विक्रेता पी कुमार ने इस खास बकरे की कीमत 6 लाख रुपए रखी है. बकरे की इस कीमत को देने के लिए फिलहाल कोई तैयार नहीं हुआ है, लेकिन बकरे को खरीदने के लिए 4 लाख रुपए तक देने के लिए ग्राहक तैयार हो गए थे. पी कुमार बकरे को कुदरत का करिश्मा बताते हुए 6 लाख रुपए में ही बेचने पर अड़े हैं और इससे कम में बेचने से साफ इंकार कर दिया है.

शर्त मान ली तो आधे दाम पर मिलेगा बकरा

बेनियाबाग मंडी में इस खास बकरे के विक्रेता पी कुमार की एक शर्त भी खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस शर्त की सराहना भी की जा रही है. बकरे के विक्रेता पी कुमार ने मंडी में खुला ऐलान किया है कि यदि कोई इस बकरे को कुर्बानी के लिए नहीं, बल्कि पालने के लिए खरीदेगा तो वह इस नायाब बकरे को आधे दाम यानी 3 लाख रुपए में ही बेच देंगे.

‘सेल्फी विद स्पेशल बकरा’ का भी जबरदस्त क्रेज

वाराणसी के बकरा मंडी में मुहम्मद और अल्लाह लिखे इस बकरे का दाम सुनकर खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, लेकिन स्पेशल बकरे के साथ सेल्फी लेना नहीं भूल रहे हैं. बकरा मंडी में आने वाले ज्यादातर लोग इस खास बकरे के साथ फोटो खींचा रहे हैं और उसे सेल्फी विद स्पेशल बकरा टैग कर रहे हैं. बकरे को देखने और सेल्फी लेने के लिए मंडी में होड़ मची हुई है. सोशल मीडिया के कारण इस बकरे के बारे में खूब पब्लिसिटी हो रही है.

बनारस में सबसे महंगा है यह खास बकरा

बकरा मंडी के संचालकों का कहना है इस बार सबसे महंगा मुहम्मद- अल्लाह बकरा है. अभी तक मंडी में सबसे महंगा बकरा 80 हजार रुपए में बिका है. ऐसे में यह बकरा पूरे बनारस की बकरा मंडी में सबसे महंगा है. उनका कहना है कि पीठ पर मोहम्मद और अल्लाह लिखे होने के कारण कई लोग इसे खरीदने के ख्वाहिश रख रहे हैं, लेकिन दाम काफी ज्यादा होने के कारण अभी तक इसकी बिक्री नहीं हो सकी है. इस बकरे की पूरे पूर्वांचल में चर्चा है तो उम्मीद है कि बकरीद के पहले इसे कोई न कोई खरीद लेगा.

जानें कैसे लिखा हुआ है अल्लाह और मोहम्मद

बता दें कि बरबरा नस्ल का ये बकरा सफेद और काले रंग का है. इसकी पीठ पर सफेद और काले बालों से इस कदर डिजाइन बनी हुई है, जिससे उर्दू में जिस तरह अल्लाह और मोहम्मद लिखते हैं, उसी तरह यह डिजाइन दिखाई दे रही है. इसी वजह से लोग इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. बकरे के मालिक का दावा है कि यह कुदरती डिजाइन है. इसमें उसने कुछ नहीं किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

20 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

2 hours ago