Categories: मनोरंजन

Petition Against Adipurush: सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी के साथ ही डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को नोटिस जारी करने के हाईकोर्ट ने दिए निर्देश

सत्य प्रकाश सिंह

Petition Against Adipurush: रिलीज के बाद से ही संवाद और दृश्यों को लेकर विवादों में घिरी भगवान श्रीराम पर बनी “आदिपुरुष” फिल्म को लेकर सोमवार से लगातार हाई कोर्ट सुनवाई कर रही है. हाईकोर्ट ने तीसरे दिन भी सुनवाई की और बुधवार को फिर से फिल्म मेकर्स को फटकार लगाई. साथ ही सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी को नोटिस जारी करने का निर्देश भी जारी किया है. बता दें कि मंगलवार को फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को भी आपत्तिजनक संवाद लेखन को लेकर नोटिस जारी किया था. इसी के साथ प्रदेश सरकार और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से भी जवाब तलब किया था. तो इससे पहले सोमवार को भी जमकर कोर्ट ने फिल्म बनाने वालों को खरी-खोटी सुनाई थी और धार्मिक ग्रंथों को बख्श देने के लिए कहा था.

बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में फिल्म आदिपुरुष मामले की सुनवाई तीन दिन से जारी है. तीसरे दिन राजेश सिंह चौहान और श्रीप्रकाश सिंह की कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि, कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों जजों ने कई तल्ख टिप्पणी की और धार्मिक आस्था के साथ छेड़छाड़ पर जजों ने नाराजगी जताई. इसी के साथ कोर्ट ने फिल्म के संवाद को लेकर सेंसर बोर्ड पर नाराजगी जताई. इसी के साथ सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. साथ ही फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. इसी के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पर्सनल सचिव से कोर्ट ने एफिडेविट मांगा है. फिल्म के पुनरावलोकन के लिए कोर्ट एक रिविजनल कमेटी भी गठित करेगी. फिलहाल फिल्म पर अभी कोई रोक नहीं लगाई गई है.

ये भी पढ़ें- Adipurush Controversy: मनोज मुंतशिर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ‘आदिपुरुष’ के विवादित डायलॉग्स को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

बता दें कि फिल्म को लेकर प्रदेश भर में विरोध होने के बाद अधिवक्ता कुलदीप तिवारी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल की थी. इसी के बाद सोमवार से लगातार इस पर सुनवाई चल रही है. इस मामले में कई अधिवक्ताओं ने याचिका दाखिल की है. बता दें कि विरोध के चलते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

60 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

3 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago