देश

‘काशी तमिल संगमम’: काशी और तमिलनाडु दोनों शिवमय और शक्तिमय हैं’: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर और दक्षिण की संस्कृति को एकाकार करने वाले काशी-तमिल संगमम का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने कहा कि ‘एक ओर पूरे भारत को अपने आप में समेटे हमारी सांस्कृतिक राजधानी काशी है, तो दूसरी और भारत की प्राचीनता और गौरव का केंद्र हमारा तमिलनाडु और तमिल संस्कृति है. ये संगम भी गंगा यमुना के संगम जितना ही पवित्र है’. पीएम मोदी ने कहा कि काशी विश्व का सबसे प्राचीन शहर है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि काशी में बाबा विश्वनाथ हैं तो तमिलनाडु में भगवान रामेश्वरम का आशीर्वाद है. काशी और तमिलनाडु दोनों शिवमय और शक्तिमय हैं. ‘काशी तमिल संगमम’ को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा- ‘भारत वो राष्ट्र है, जिसने हजारों वर्षों से स्वाभाविक, सांस्कृतिक एकता को जीया है.’ काशी में बाबा विश्वनाथ हैं तो तमिलनाडु में भगवान रामेश्वरम का आशीर्वाद है. काशी और तमिलनाडु, दोनों शिवमय हैं, दोनों शक्तिमय हैं. एक स्वयं में काशी है, तो तमिलनाडु में दक्षिण काशी है. ‘काशी-कांची’ के रूप में दोनों की सप्तपुरियों में अपनी महत्ता है.

ये भी पढ़ें : Gujarat Election: राहुल गांधी के साथ मेधा पाटकर की तस्वीर पर गुजरात में क्यों मचा है बवाल?

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें आजादी के बाद हजारों वर्षों की परंपरा और इस विरासत को मजबूत करना था, इस देश का एकता सूत्र बनाना था, लेकिन दुर्भाग्य से इसके लिए बहुत प्रयास नहीं किए गए. इस संकल्प के लिए एक प्लेटफॉर्म बनेगा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए ऊर्जा देगा. पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरा अनुभव है, रामानुजाचार्य और शंकराचार्य से लेकर राजाजी और सर्वेपल्लि राधाकृष्णन तक, दक्षिण के विद्वानों के भारतीय दर्शन को समझे बिना हम भारत को नहीं जान सकते.

संगमों का बड़ा महत्व रहा है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में संगमों का बड़ा महत्व रहा है. नदियों और धाराओं के संगम से लेकर विचारों व विचारधाराओं, ज्ञान व विज्ञान और समाजों व संस्कृतियों के हर संगम को हमने सेलिब्रेट किया है. इसलिए ‘काशी तमिल संगमम’ अपने आप में विशेष और अद्वितीय है. एक ओर पूरे भारत को अपने आप में समेटे हमारी सांस्कृतिक राजधानी काशी है तो दूसरी ओर, भारत की प्राचीनता और गौरव का केंद्र, हमारा तमिलनाडु और तमिल संस्कृति है. ये संगम भी गंगा-यमुना के संगम जितना ही पवित्र है.

– भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

9 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

11 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

17 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

24 minutes ago

ट्रेन खड़ी रही और प्लेटफॉर्म पर चहलकदमी करती रहीं भैंसें! भोपाल से आया चौंकाने वाला दृश्य, देखें VIDEO

Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…

24 minutes ago

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

38 minutes ago