यूटिलिटी

Indian Railways: कोहरे के कारण रेलवे ने रद्द कर दीं ये 20 ट्रेनें, कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, जानें नया शेड्यूल

Indian Railways: सर्दियों के दस्तक देने के साथ ही ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत बढ़ गई है. हर साल की तरह इस साल भी सर्दी के मौसम में कोहरे की वजह से कई ट्रेनों को रद्द किए जाने का ऐलान किया गया है. इसी सिलसिले में भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे ने भी कोहरे को ध्यान में रखते हुए 2 ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही 2 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने का ऐलान किया  है. इसके साथ ही 4 ट्रेनों के ट्रिप में भी कमी करने की योजना बनाई जा रही है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण की माने तो कोहरे के कारण इन सभी ट्रेनों की सेवाएं 1 दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक प्रभावित रहने वाली है.

रद्द की गई ट्रेनों की डिटेल्स

अजमेर से अमृतसर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 19611, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस 1 दिसंबर, 2022 से 25 फरवरी, 2023 तक रद्द की गई है.

अमृतसर से अजमेर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 19614, अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस 2 दिसंबर, 2022 से 26 फरवरी, 2023 तक रद्द की गई है.

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें

श्रीगंगानगर से हरिद्वार तक चलने वाली गाड़ी संख्या- 14712, श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस  1 दिसंबर, 2022 से 28 मार्च, 2023 तक सहारनपुर तक ही चलाए जाने की योजना बनाई गई है. यानी ये ट्रेन सहारनपुर और हरिद्वार के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है.

हरिद्वार से श्रीगंगानगर तक चलने वाली गाड़ी संख्या- 14711, हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस दिनांक 1 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक सहारनपुर से चलाने की योजना बनाई गई है. यानी ये ट्रेन हरिद्वार और सहारनपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है.

इन ट्रेनों की ट्रिप में की जाएगी कटौती

अजमेर से सियालदाह के बीच रोजाना चलने वाली गाड़ी संख्या- 12988, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस दिनांक 1 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द की गई है.

सियालदाह से अजमेर के बीच रोजाना चलने  वाली गाड़ी संख्या- 12987, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस 2 दिसंबर, 2022 से 1 मार्च, 2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रद्द की गई है.

डिब्रूगढ़ से लालगढ़ के बीच रोजाना चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 15909, डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 3 दिसंबर, 2022 से 25 फरवरी, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को रद्द की गई है.

लालगढ़ से डिब्रूगढ़ के बीच रोजाना चलने वाली गाड़ी संख्या- 15910, लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 6 दिसंबर, 2022 से 28 फरवरी, 2023 तक प्रत्येक मंगलवार को रद्द की गई है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

8 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

51 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago