राजस्थान की सियासत में ‘राज’ परिवार के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को नई दिल्ली में एक ऐसी मुलाकात की, जिसने दिल्ली से लेकर जयपुर तक के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. वसुंधरा राजे अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचीं. वैसे तो इसे एक औपचारिक या शिष्टाचार भेंट (Courtesy Meet) बताया जा रहा है, लेकिन फोटो सामने आते ही अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.
इस मुलाकात की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें एक चेहरा सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है. वो चेहरा था वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह का. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी, विनायक से काफी दिलचस्पी लेकर बात करते नजर आ रहे हैं. सियासी जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी की विनायक के साथ यह खास बातचीत महज एक इत्तेफाक नहीं है, बल्कि इसके पीछे भविष्य की कोई बड़ी राजनीतिक बिसात बिछाई जा रही है.
विनायक अब कोई अनजान नाम नहीं हैं. साल 2023 के विधानसभा चुनावों के दौरान जब उन्होंने पहली बार वोट डाला था, तभी से वे सुर्खियों में आ गए थे. अपनी दादी वसुंधरा राजे के चुनाव प्रचार में भी वे कुछ चुनिंदा मौकों पर साथ दिखे थे. अगर आप विनायक को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं, तो जानते होंगे कि वे एक जबरदस्त फिटनेस फ्रीक हैं. जिम की भारी-भरकम मशीनों के बजाय वे ओपन-एयर एक्सरसाइज और नेचुरल फिटनेस पर ज्यादा भरोसा करते हैं और अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं. फिलहाल, विनायक दिल्ली में कानून (Law) की पढ़ाई कर रहे हैं, जो भविष्य में उनके राजनीतिक सफर के लिए एक मजबूत नींव साबित हो सकती है.
पिछले कुछ समय से राजस्थान के राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर-शोर से है कि वसुंधरा राजे अपनी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी को तैयार कर रही हैं. विनायक का दादी के साथ चुनावी मंचों पर दिखना और अब प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी यह मुलाकात, इसी ओर इशारा करती है कि वे जल्द ही राजनीति में औपचारिक एंट्री (Entry) ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘मैं बहुत परेशान हूं, शरीर छोड़ना पड़ेगा…’, जोधपुर के व्यापारी की मौत का ‘लाइव’ राज, वीडियो से खुली पुलिस की पोल
-भारत एक्सप्रेस
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…