भारतीय फिल्म जगत, टेलीविजन और थिएटर की दुनिया में अपनी बेहतरीन अदायगी से चार दशकों से अधिक समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली वरिष्ठ अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को उनकी माटी ने एक बहुत बड़ा सम्मान दिया है. शुक्रवार को देहरादून के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में आयोजित ‘उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस’ के भव्य समारोह के दौरान उन्हें यह प्रतिष्ठित राज्य सम्मान प्रदान किया गया.
समारोह के मंच पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से हिमानी शिवपुरी को फ्रेम किया हुआ स्मृति-चिह्न और सम्मान राशि का चेक भेंट किया. इस दौरान वहां मौजूद तमाम गणमान्य अतिथि और प्रशासनिक अधिकारी भी इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने.
इस सम्मान को पाने के बाद अभिनेत्री की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर समारोह की सुंदर तस्वीरें साझा करते हुए अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया. उन्होंने लिखा, “सुप्रभात! दीपावली के लिए एक शानदार तोहफा मिला! हमारे गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी के हाथों ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान’ पाकर मैं धन्य हो गई! मुझे यह सम्मान देने के लिए मैं अपनी मातृभूमि की आभारी हूं! मेरे माता-पिता का आशीर्वाद और आप सभी का प्यार और दुआएं! गिरदा जी के शब्दों में- उत्तराखंड मेरी मातृभूमि.”
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जन्मीं हिमानी शिवपुरी ने साल 1984 में आई फिल्म ‘अब आएगा मजा’ से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. ‘हम आपके हैं कौन…!’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘बंधन’ और ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी तमाम सुपरहिट फिल्मों में उनके किरदारों को आज भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं.
ये भी पढ़ें: अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव
बड़े पर्दे के साथ-साथ टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिकों और वर्तमान में ‘हप्पू की उलटन पलटन’ में कटोरी “कट्टो” अम्मा के रूप में घर-घर में पहचान बनाने वाली हिमानी शिवपुरी का यह सम्मान हर उत्तराखंडी के लिए गर्व का विषय है.
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…
Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…
1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…
Trump White House Diwali Celebration: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल…