देश

उपराष्ट्रपति ने ‘द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स’ पुस्तक का किया विमोचन, सीजेआई सूर्यकांत भी रहे मौजूद

C P Radhakrishnan: भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति भवन में ‘द वॉयस ऑफ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स’ पुस्तक का विमोचन किया. यह पुस्तक भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के भाषणों, व्याख्यानों और विचारों का संकलन है. इसे प्रो. डॉ. एस. शिवकुमार ने संपादित किया है, जबकि थॉमसन रॉयटर्स ने कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन के सहयोग से प्रकाशित किया है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने इस पुस्तक को एक महत्वपूर्ण संवैधानिक दस्तावेज बताया. उन्होंने कहा कि यह पुस्तक न्यायिक सोच, संवैधानिक अनुशासन और सार्वजनिक जिम्मेदारी की गहरी समझ को सामने लाती है. उनके अनुसार इसमें संविधानवाद, कानून के शासन, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े ऐसे विचार हैं, जो भारत में कानूनी अध्ययन और संवैधानिक विमर्श को और मजबूत करेंगे.

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि भारत का संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि एक जीवंत और लगातार विकसित होने वाला मार्गदर्शक है. पिछले 75 वर्षों में संविधान ने बदलाव और निरंतरता, अधिकार और जवाबदेही, कर्तव्य और स्वतंत्रता के बीच संतुलन बनाए रखा है. उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की लोकतांत्रिक स्थिरता और राष्ट्रीय एकता की बुनियाद है.

शासन में भरोसा बनाना न्ययापालिका की जिम्मेदारी

न्यायपालिका की भूमिका पर बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि संवैधानिक शासन को सुरक्षित रखने और नागरिकों का कानून के शासन में भरोसा बनाए रखने में न्यायपालिका की जिम्मेदारी बेहद अहम है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अधिकारों के साथ संयम भी उतना ही जरूरी है. मजबूत संस्थाएं तभी टिकती हैं, जब उनमें ईमानदारी, संवैधानिक अनुशासन, जनविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता बनी रहे.

उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक शासन को आम नागरिकों की उम्मीदों और बदलते सामाजिक हालात के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए. वंचित और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना इसलिए जरूरी है, ताकि हर व्यक्ति को सम्मान, अवसर और न्याय मिल सके.

बी.आर. गवई की न्यायिक यात्रा की सराहना की

न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की न्यायिक यात्रा की सराहना करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनका कार्य संवैधानिक मूल्यों, संस्थागत संतुलन और न्याय तक आम लोगों की पहुंच के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

कार्यक्रम के अंत में उपराष्ट्रपति ने वकीलों और विधि समुदाय से अपील की कि वे समय-समय पर गरीब और वंचित लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता दें. उन्होंने कहा कि न्याय तभी सार्थक है, जब वह समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति तक भी पहुंच सके.

ये भी पढ़ें- ईरान के पूर्व राष्ट्रपति को मोसाद ने बनाया अपना एजेंट! इजरायल का क्या था प्लान?

इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, प्रो. डॉ. एस. शिवकुमार, थॉमसन रॉयटर्स के प्रकाशक गौरी शंकर नटेसन और विधि समुदाय के कई सदस्य मौजूद रहे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 minute ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

2 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

13 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

17 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

44 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

47 minutes ago