खेल

T20 में 0-4 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया ने चखा जीत का स्वाद, इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया

India vs England ODI: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम किया. टी20 सीरीज 0-4 से गंवाने के बाद मेहमान टीम ने इस दौरे पर आखिरकार जीत का खाता खोल लिया है. टीम इंडिया ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 47.5 ओवरों में सिर्फ 258 रन पर ढेर हो गई. बेन डकेट और जैकब बेथेल की सलामी जोड़ी ने 12.2 ओवरों में 61 रन की साझेदारी की.

डकेट ने बनाये 43 रन

बेथेल महज 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि डकेट ने 45 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 43 रन बनाए. सलामी जोड़ी के टूटने के बाद टीम लड़खड़ा गई. आलम ये रहा कि इंग्लैंड ने 21.4 ओवरों में 107 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे. यहां से लियाम डॉसन ने जो रूट के साथ सातवें विकेट के लिए 134 गेंदों में 121 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

डॉसन 83 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रूट ने 76 गेंदों में नाबाद 76 रन की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 6 चौके शामिल रहे. भारत की तरफ से अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं. जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट चटकाया.

भारत ने 45.2 ओवर में जीता मुकाबला

इसके जवाब में भारत ने 45.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्तान शुभमन गिल ने अनुभवी रोहित शर्मा के साथ 7.3 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की. रोहित 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अगले ओवर में टीम ने विराट कोहली (5) का विकेट भी गंवा दिया.

भारत ने 48 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे. यहां से गिल ने श्रेयस अय्यर (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 103 गेंदों में 101 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया.

गिल 80 रन बनाकर मैदान से लौटे

25.4 ओवर में क्रैंप के कारण कप्तान गिल मैदान से वापस लौट गए. उस समय तक गिल ने 75 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 11 चौकों के साथ 80 रन बना लिए थे. इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला. उन्होंने अक्षर पटेल के साथ छठे विकेट के लिए 105 गेंदों में 102 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. सुंदर ने 63 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 52 रन बनाए, जबकि पटेल 52 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने चुनी बल्लेबाजी, RO-KO की वापसी; जानिए प्लेइंग 11

दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा, जिसके बाद लॉर्ड्स में 19 जुलाई को तीसरे मुकाबले के आयोजन होगा.

(IANS के इनपुट पर आधारित)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

भाव गिरे लेकिन सोना खरीदना हुआ महंगा, जानें जेब पर लगेगी कितनी चपत?

Gold Hallmarking Fee 2026: आज गोल्ड मार्केट में सोने के भाव थोड़े गिरे हैं लेकिन…

4 minutes ago

शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म! यूपी में 15 हजार पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 15 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों पर…

26 minutes ago

किसे, कब, कितना और कहां देना होगा चार्ज? जानें UPI के नए नियमों पर विदेशों में असर

15 अक्टूबर से UPI पर लागू हो रहे नए MDR नियमों का पूरा सच. जानिए…

30 minutes ago

18 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में लौटे सब्यसाची, क्रिस्टी टर्लिंगटन ने खोला शो

Sabyasachi NYFW Return 2026: मशहूर भारतीय डिजाइनर Sabyasachi Mukherjee ने 18 साल बाद New York…

32 minutes ago

जालौन की सड़कों पर खाकी की गरिमा हुई तार-तार, नशे में ‘टल्ली’ सिपाही का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के जालौन में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशे की…

37 minutes ago

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

2 hours ago