उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीती रात करीब 2 एक बजे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया. उपराष्ट्रपति का हाल जानने के लिए पीएम मोदी AIIMS पहुंचे हैं. जहां उन्होंने जगदीप धनखड़ से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा. मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हृदय संबंधी बीमारी के चलते रात 2 बजे दिल्ली के एम्स ले जाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है.
पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी, जिसमें उन्होंने लिखा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हालचाल जानने के लिए एम्स गया था. उनके जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं.
डॉक्टरों ने स्टेंट सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया और अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. मेडिकल टीमें उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रही हैं. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में CCU में भर्ती कराया गया है.
धनखड़ को भर्ती करने के बाद एम्स में एक टीम बनाई गई है जो उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रही है. उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही देशभर में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामनाएं की जा रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…