यूटिलिटी

EPFO के इस नियम में हुआ बड़ा बदलाव, अब बिना डॉक्यूमेंट के मिनटों में अपडेट होगा प्रोफाइल, यहां जानें कैसे

EPFO Change Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO आए दिन अपने कर्मचारियों के लिए नियमों में बदलाव करते रहता है. अब EPFO ने सदस्यों की प्रोफाइल अपडेट करने के नियमों में कुछ बदलाव किया है. नए नियम के मुताबिक EPF सदस्य बिना किसी डॉक्यूमेंट अपलोड किए अपने आधार से जुड़े यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी UAN को पर्सनल डिटेल के साथ अपडेट कर सकते हैं. इसमें जन्मतिथि, नारगिकता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थित, पति या पत्नी का नाम, लिंग, कंपनी में शामिल होने और छोड़ने की तारीख जैसी जानकारियां शामिल है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं आखिर कैसे अपडेट कर सकते हैं प्रोफाइल?

कौन-कौन कर सकता है अपडेट

EPFO ने बताया कि यह सुविधा केवल उन सदस्यों के लिए उपलब्ध है जिनका UAN नंबर आधार से लिंक और वेरीफाई है. इस प्रोसेस का उद्देश्य शिकायतों को कम करना और पेंडिंग रिक्वेस्ट को जल्द निपटाना है. इससे पहले बदलाव के लिए एम्प्लॉयर से वेरिफिकेशन की जरूरत होती थी जिसमें लगभग 20 दिन लगते थे. लेकिन अब इस नई सुविधा से सदस्य आसानी से अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं और यह प्रक्रिया तेज और आसान हो गई है.

किन लोगों को अभी भी लेना होगा अप्रूवल

EPFO के नियम के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-25 में नियोक्ताओं के माध्यम से सुधार के लिए ईपीएफओ को मिले कुल 8 लाख रिक्वेस्ट में से लगभग 45% बदलाव को नियोक्ता के सत्यापन या ईपीएफओ में अप्रूवल के बिना सदस्य की ओर से खुद ही अपडेट किया जा सकता है. हालांकि अगर UAN 1 अक्टूबर 2017 से पहले जारी किया गया था तो प्रोफाइल में किसी भी अपडेट के लिए नियोक्ता की मंजूरी की आवश्यकता होगी.

आधार को पैन से लिंक कराना जरूरी

हालांकि सदस्यों को किसी भी अपडेट या निकासी के लिए अपने आधार और पैन को अपने ईपीएफ खाते से लिंक करना जरूरी है. EPFO डिटेल और आधार के बीच कोई भी गलती मंजूरी में देरी कर सकती है. ऐसी दिक्कतों को दूर करने के लिए नियोक्ता और ईपीएफओ के अप्रूवल समय के आधार पर प्रक्रिया में कुछ सप्ताह लग सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Women’s Day पर सरकार की ये योजनाएं… जिसने बदल दी महिलाओं की जिंदगी, जानें हर महीने कैसे मिलेंगे 2500 रुपये

UAN क्या है?

UAN एक 12 अंकों की संख्या है जो पीएफ अकाउंट मॉनिटर करने में मदद करता है. पीएफ अकाउंट में बैलेंस चेक करने से लेकर किसी भी तरह के अन्य बदलाव के लिए UAN की जरूर होती है. रोजगार लिंक्ड इंसेंटिव योजना का लाभ उठाने के लिए यूएएन एक्टिवेशन और बैंक खाते के आधार से जोड़ना जरूरी है.

कैसे अपडेट करें EPFO प्रोफाइल?

अगर आप EPFO प्रोफाइल अपडेट करना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे पहले ईपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट WWW.epfindia.gov.in पर क्लिक करें.
फिर UAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा जैसे विवरण दर्ज करके सदस्य पोर्टल पर लॉग इन करें.
इसके अलावा मेनू के टॉप पर मैनेज करें विकल्प को चुने.
अब सदस्यों को मोडिफाई बेसिक डिटेल का विकल्प चुनना होगा.
आधार कार्ड के अनुसार अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें.
लॉस्ट में ट्रैक रिक्वेस्ट विकल्प का उपयोग करके प्रोफाइल अपडेट प्रक्रिया को ट्रैक कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

33 minutes ago

Delhi Riots Case: ‘हाजिरी और दिल्ली से छूट नहीं!’ जानिए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर क्या कहा?

Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…

39 minutes ago

अयोध्या भूमि अधिग्रहण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, यूपी सरकार बोली- ‘विकास को नहीं रोक सकते’

अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…

44 minutes ago

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

1 hour ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

1 hour ago