देश

Video: पोती की शादी में नाच रही थीं दादी, अचानक आया हार्ट अटैक और तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला कंसर्ट के दौरान अन्य महिलाओं के साथ डांस करते समय अचानक मंच पर गिर जाती है. दरअसल, वीडियो के वायरल होने की मुख्य वजह महिला की अचानक हार्ट अटैक से मौत होना है. मामला बुधवार रात बंडोल थाना क्षेत्र के बखरी गांव का बताया जा रहा है.

संगीत कार्यक्रम में डांस कर रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक 14 दिसंबर की रात बखरी में शादी समारोह से पहले संगीत कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें परिवार की महिलाएं स्टेज पर डांस कर रही थीं. इसी दौरान एक महिला डांस करते हुए स्टेज पर गिर पड़ी. आनन-फानन में महिला को सिवनी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर के मुताबिक महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई

जानकारी के मुताबिक, कॉन्सर्ट में जब महिलाएं स्टेज पर डांस कर रही थीं, उसी वक्त 55 वर्षीय महिला जत्था बाई अचानक स्टेज पर गिर गईं. लोगों ने देखा तो महिला को तुरंत सिवनी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां से महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर के मुताबिक महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है.

ये भी पढ़ें- LIC Alert: एलआईसी पॉलिसीहोल्डर इस मैसेज से रहें सावधान, वरना हो सकते हैं ठगी के शिकार

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पंचेश्वर ने बताया कि गमगीन माहौल में गुरुवार को परिजनों द्वारा महिला का अंतिम संस्कार किया गया. घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी पर बिलावल भुट्टो की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भारत ने पाक को लगाई लताड़, बीजेपी का पाकिस्तानी उच्चायोग के बाहर हल्ला बोल

यूपी में वरमाला पहनाने के दौरान दुल्हन की हत्या

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हार्ट अटैक के कई मामले सामने आ चुके हैं. ऐसा ही एक मामला लखनऊ के भदवाना गांव का है, जहां एक दुल्हन जैसे ही दूल्हे को वरमाला पहनाना शुरू करती है, वह अचानक गिर जाती है. इसके बाद दुल्हन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दुल्हन की मौत की वजह भी हार्ट अटैक बताई गई.

Dimple Yadav

Recent Posts

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

56 minutes ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

1 hour ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

1 hour ago

‘NATO न करे घेरने की भूल, वरना…’, कलिनिनग्राद को लेकर भड़के पुतिन, दे दी परमाणु बम हमले की चेतावनी

Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…

1 hour ago

अब नहीं मिलेगी रसीद? अयोध्या राम मंदिर में बदला चेक से दान का नियम

अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…

1 hour ago