अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के घर विजिलेंस का छापा.
पंजाब की भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इस बीच, पंजाब सरकार ने बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) पर बड़ी कार्रवाई की है. बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित आवास पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा है. इस दौरान उनके घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने घर हुई रेड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उनके और विजिलेंस के अधिकारियों के बीच बहस हो रही है.
बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) ने वीडियो शेयर कर लिखा, “मैंने आपको बहुत पहले ही बता दिया था कि जब भगवंत मान सरकार को मेरे खिलाफ झूठे ड्रग केस में कुछ नहीं मिला तो अब वे मेरे खिलाफ नया झूठा केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है. आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में टीम ने मेरे यहां छापा मारा है. भगवंत मान ये समझ लीजिए, आप चाहे जितने भी नोटिस दे दीजिए, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा पाएगी.”
उन्होंने आगे लिखा, “मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करता रहूंगा. मुझे अकाल पुरख, गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है. अंत में सत्य की जीत होगी.” बिक्रम मजीठिया ने एक्स पर एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अधिकारियों से यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मेरी पत्नी के साथ बदसलूकी न करें.
मान सरकार पर बोला हमला
उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा, “भगवंत मान सरकार खुलेआम अन्याय कर रही है. हम न झुके हैं, न झुकेंगे. मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करता रहूंगा. अब जनता अपना जवाब देगी.”
बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Majithia) पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. उन्होंने 2007 में मजीठा निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा चुनाव जीता और 2012 और 2017 में फिर से जीत हासिल की. हालांकि, मजीठिया ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था और उन्हें हार मिली थी.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज करियर में अधिकारियों का…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज कारोबार में नए लोगों…
Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज शुक्र और बुध का प्रभाव करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज नए लोगों से संपर्क…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज पुराने संपर्क से काम…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज कोई अटका हुआ कानूनी…