देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर हुई रामलीला में श्रीराम को किया तिलक, रावण पर चलाए बाण

Dussehra Celebration In Delhi: देशभर में आज धूमधाम से विजयादशमी (दशहरा) का पर्व मनाया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले पर रामलीला में पहुंचे. दोनों ने प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया.

रामलीला के आयोजन से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काफी तस्‍वीरें सामने आई हैं. इन तस्‍वीरों में आप देख सकते हैं कि उन्‍होंने किस तरह राम लीला में भगवान श्रीराम का तिलक किया और प्रतीकात्मक रावण पर बाण चलाए.

भगवान श्रीराम-लक्ष्मण को प्रणाम करते पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू

धनुष से बाण चलाने से पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भगवान श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक किया. दोनों ने उनकी वंदना भी की.

भगवान श्रीराम-लक्ष्मण को तिलक करतीं राष्ट्रपति मुर्मू

लाल किले पर आयोजित रामलीला में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की मौजूदगी में राम रावण युद्ध का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को त्रिशूल भेंट किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गदा भेंट की गई.

राष्ट्रपति के हाथों में त्रिशूल
पीएम मोदी के हाथों में गदा

रामलीला के आयोजन स्‍थल पर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने राम लक्ष्मण और सीता की पूजा अर्चना की और उनकी आरती उतारी.

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति दोनों ने एक साथ सांकेतिक रूप से रावण दहन किया. धनुष से बाण चलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाया.
फोटो— धनुष पर बाण चढ़ाते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बाण चलाने के बाद सबसे पहले मेघनाथ का पुतला जलने लगा. उसके बाद कुंभकरण के पुतले का दहन हुआ और फिर अंत में रावण के पुतले का दहन हुआ.

रामलीला में रावण दहन

सूर्यास्त होने के साथ-साथ इस रावण दहन के कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसके साथ ही राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago