Categories: देश

देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है विजयादशमी पर्व; पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

Vijayadashami 2024: प्रधानमंत्री ने बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी की देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट पर अपनी भावनाएं अभिव्यक्त की. पीएम के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और योगी आदित्यनाथ ने भी शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम ने ट्वीट में लिखा, देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं. मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है.

इसके साथ ही पीएम ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को भी उनकी जयंती पर याद किया. पीएम ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें वो मंच से संबोधन कर रहे हैं और राजमाता मुरली मनोहर जोशी, अटल बिहारी बाजपेई सरीखे नेताओं संग विराजमान हैं. पीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा, मां भारती की सेवा में जीवनपर्यंत समर्पित रहीं राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी को उनकी जन्म-जयंती पर सादर नमन.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी विजयादशमी की बधाई दी. अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक बताते हुए लिखा, समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक, विजयादशमी का यह पर्व सभी को अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. प्रभु श्री राम सभी का कल्याण करें. जय श्री राम!

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी शाश्वत जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. लिखा है, सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का प्रतीक दशहरा पर्व अपने अंदर की बुराइयों को त्यागकर सद्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की कृपा दृष्टि सभी पर सदा बनी रहे. जय श्री राम!

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दशहरे की शुभेच्छा दी. उन्होंने सियावर रामचंद्र की जय! के साथ अपनी बात रखी. लिखा, सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय के प्रतीक पर्व ‘विजयादशमी’ की सनातन समाज को हार्दिक बधाई!

आईएएनएस

Recent Posts

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

24 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

40 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

47 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

49 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

52 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

56 minutes ago