देश

Viksit Bharat Sankalp Yatra: दिल्ली में लगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर, महिलाओं को मिले मुफ्त गैस सिलेंडर और चूल्हे

Delhi News: भजनपुरा मण्डल के पांचवा पुस्ता पर युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का विशाल शिविर लगाया गया.

इस शिविर में सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर, डी एम अरुण मिश्रा, एस डी एम शरत कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष पूनम चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता भजनपुरा मण्डल के अध्यक्ष भुवनेश सिंघल ने की. इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा आदि वितरित किए.

इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सभी को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की शपथ भी दिलवाई. उन्होंने यह भी कहा कि आज युवा दिवस पर हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से राष्ट्र हेतु समर्पित रहने की प्रेरणा लेनी है. डी एम अरुण मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के शिविर विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़िए: 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए PM मोदी, स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर बोले- आज का दिन भारत की युवा शक्ति का दिन

Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago