खेल

IND vs AFG: विराट कोहली के आते ही इस खिलाड़ी की होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी, गिल पर भी गिरगी गाज!

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी में मोहाली में खेले गए पहले मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया. अब दोनों देशों के बीच दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. पहले मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह इंदौर में खेले जाने वाले मैच में टीम से जुड़ जाएंगे. ऐसे में बड़ा सवाल ये हैं कि विराट कोहली के टीम में आने के बाद किसी खिलाड़ी पर गाज गिरेगी?

क्या शुभमन गिल होंगे प्लेइंग 11 से बाहर?

सीरीज के पहले मैच से पहले ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल चोटिल हो गए थे. जिसके बाद रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ ओपनिंग की थी. अब एक सवाल ये भी उठता है कि अगर जायसवाल ठीक हो जाते हैं तो क्या दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाएगा.

तिलक वर्मा को बैठना पड़ सकता है बाहर

मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में तिलक वर्मा को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी. वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. हालांकि, वह अपनी टीम के लिए ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने काफी तेज रन बनाए थे. तिलक वर्मा ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों की मदद से 26 रन बनाए थे. अब जब दूसरे मैच में विराट कोहली की टीम में वापसी होगी तो तिलक वर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है क्योंकि अन्य स्थानों पर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित किया है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: मैच के बाद रोहित शर्मा ने रनआउट पर तोड़ी चुप्पी, शुभमन गिल के लिए कही ये बात

विराट कोहली की होगी एंट्री

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में शिवम दुबे को चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था. जिन्होंने नाबाद 60 रनों की पारी खेली थी. वहीं पांचवे स्थान पर जितेश शर्मा ने 20 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 31 रनों की पारी खेली थी. जबकि फिनिशर की भूमिका में रिंकू सिंह ही हो सकते हैं. उन्होंने पहले मैच में 9 गेंदों में 16 रन बनाए थे. ऐसी स्थिति में तिलक वर्मा के लिए कोई और नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए जगह खाली नहीं है. तो उन्हें कोहली के लिए बाहर बैठाया जा सकता है.

दूसरे मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दूबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

9 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago