Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Viksit Bharat Sankalp Yatra: दिल्ली में लगा विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर, महिलाओं को मिले मुफ्त गैस सिलेंडर और चूल्हे

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा आदि वितरित किए. PM मोदी की लाभकारी योजनाओं पर बात की.

BJP MP Manoj tiwari

भाजपा सांसद मनोज तिवारी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi News: भजनपुरा मण्डल के पांचवा पुस्ता पर युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का विशाल शिविर लगाया गया.

इस शिविर में सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर, डी एम अरुण मिश्रा, एस डी एम शरत कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष पूनम चौहान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता भजनपुरा मण्डल के अध्यक्ष भुवनेश सिंघल ने की. इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा आदि वितरित किए.

इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सभी को ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की शपथ भी दिलवाई. उन्होंने यह भी कहा कि आज युवा दिवस पर हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से राष्ट्र हेतु समर्पित रहने की प्रेरणा लेनी है. डी एम अरुण मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार के शिविर विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़िए: 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए PM मोदी, स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर बोले- आज का दिन भारत की युवा शक्ति का दिन



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital