खेल

PAK vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 46 रन से हराया, बाबर आजम की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

NZ vs PAK 1st T20: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है. शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम ने पाकिस्तान को 46 रन से हरा दिया. पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी. इसी के साथ कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

मेजबान टीम ने बनाए 226 रन

न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत काफी खराब रही. दूसरे ही गेंद पर टीम को डेवोन कॉन्वे डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. वहीं पांचवें ओवर में 50 रन के स्कोर पर कीवी टीम को फिन एलन (34) के रूप में दूसरा झटका लगा. इसके बाद कप्तान केन विलियमसन (57) और डेरिल मिचेल (61) ने पारी को संभाला. 12वें ओवर में विलियमसन आउट हुए. उसके बाद ग्लेन फिलिप्स (19), मार्क चैपमैन (26) और एडम मिल्ने ने 10 रनों का योगदान दिया. वहीं टीम साउदी (6) और मैट हेनरी नाबाद लौटे. इस तरह से न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 226 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 227 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य रखा.

पाकिस्तान को 46 रनों से मिली हार

न्यूजीलैंड की ओर से दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम शुरुआत अच्छी शुरुआत की लेकिन तीसरे ही ओवर में सईम अयूब (27) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. वहीं छठे ओवर में 63 रन के स्कोर पर मोहम्मद रिजवान भी 25 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. वहीं पूर्व कप्तान बाबर आजम (57) ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा फखर जमान (15), इफ्तिखार अहमद (24), आजम खान (10), आमेर जमाल (14), उसामा मीर (1), अब्बास अफरीदी (1) रन बनाए. इस तरह से पूरी टीम 18 ओवर में 180 रन पर ढेर हो गई और 46 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: विराट कोहली के आते ही इस खिलाड़ी की होगी प्लेइंग 11 से छुट्टी, गिल पर भी गिरगी गाज!

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग इलेवन

फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स.

पाकिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद रिजवान, सईम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), आमेर जमाल, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी (कप्तान), अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

40 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

49 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

59 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago