देश

‘सरकार कर रही योजनाओं में भ्रष्टाचार…’ तमिलनाडु में बोले सांसद दिनेश शर्मा- स्थापित होगा राम राज्य

Viksit Bharat Sankalp Yatra MP Dinesh Sharma: राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने आज तिरुचिरापल्ली, करूर और पोलाची जनपदों में अलग-अलग विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों में कहा कि डीएम की सरकार ने केन्द्र सरकार की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार किया है. केन्द्रीय योजनाओं में हुई गडबडी के कारण ही राज्य के तमाम लोग इनके लाभ से वंचित रह गए हैं. केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक ठीक से पहुंचे इसके लिए राज्य की भ्रष्टाचारी डीएमके सरकार को हटाना जरूरी है.

केंद्र की योजनाएं ला रही बड़ा बदलाव

उन्होंने लोगों से नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा होने पर ही जनता तक केन्द्र की योजनाएं सही प्रकार से पहुंच सकेंगी. आज केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, 5 लाख तक की फ्री चिकित्सा सुविधा वाली आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि जैसी तमाम योजनाएं देश के अन्य राज्यों में लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है. प्रधानमंत्री की मंशा देश का विकास करने और आम जन के जीवन को बेहतर बनाने की है.

यह भी पढ़ेंः 1100 ठाकुर 500 साल बाद पहनेंगे पगड़ी, पढ़ें अयोध्या के सरायरासी गांव की कुर्बानी की यह गाथा

आप आदमी पार्टी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की राष्ट्र को धर्म के मार्ग पर चलने की सलाह विपक्ष को चुभती है क्योकि उनके सभी कार्य अधर्म के ही हैं. आम आदमी पार्टी पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झूठ बोलने का रिकार्ड बनाने वाली पार्टी भी बजरंग बली की शरण में जा रही है पर उनका संकट टलने वाला नहीं है. यह एक ऐसी पार्टी है जिसके लोगों का मन कलुषित तथा स्वार्थ सर्वोपरि है. उनके कर्म भी सर्व विदित हैं. उनकी वाणी में विष और जनता से सिर्फ झूठ ही बोलते हैं ऐसे लोग भी अब बजरंग गली की शरण में जा रहे हैं. इन लोगों पर संकट बना ही रहेगा क्योंकि वे हनुमानजी के कृपा पात्र हो ही नहीं सकते.

तमिल भारत की सबसे प्राचीन भाषा

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में उन्होंने कहा कि तमिल अत्यन्त प्राचीन भाषा है जिसका उद्गम भी शिवजी के डमरू के निनाद से ही हुआ. भारत के अधिकतर प्रदेशों की सभ्यता इंग्लिश, उर्दू और हिंदी से मिश्रित है परन्तु तमिलनाडु अभी भी अपने संस्कार व परंपरा को संजोए हुए है. धर्म यहां चैतन्य और जागृत दिखता है.

यह भी पढ़ेंः Vadodara Boat Accident: PM मोदी ने दुर्घटना पर जताया दुख, जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रु; CM झील पर पहुंचे

दक्षिण भारत को देश का महत्वपूर्ण अंग बताते हुए उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य ने तामिलनाडु के शिव मंदिर को रामनाथ मंदिर कहा और हिमालय में केदार, वैष्णव बद्रीनाथ की स्थापना की तथा पूरे भारत को जोड़ा था। भाजपा आदि शंकराचार्य के ही सिद्धांतो पर चलते हुए पूरे भारत को जोड़ने का प्रयास कर रही है. इसके विपरीत विपक्ष तो 70 साल से देश को जाति, धर्म, भाषा क्षेत्र के आधार पर बांटने का कुचक्र कर रहा है.

दक्षिण की संस्कृति को कोई नहीं मिटा सका

डा शर्मा ने कहा कि जो वृक्ष अपनी मिट्टी व जड़ से जुड़ा रहता है उसको आंधी तूफान और सैलाब कोई भी हिला नहीं सकता. दक्षिण भारत के लोगों ने अपने संस्कार. भोजन और पहनावा में कोई बदलाव नहीं किया इसीलिए कोई भी आक्रमणकारी इस संस्कृति को मिटा नहीं सका है.

डा. शर्मा ने कहा कि पद्मपुराण के वैष्णव खंड में भक्ति देवी का वर्णन है. भक्ति का जन्म द्रविड़ देश हुआ. कर्नाटक में पली, महाराष्ट्र में युवा हुई और गुजरात से होते हुए उत्तर में आकर वृद्ध हो गई. परंतु वृंदावन के पवित्र धाम में आकर पुन: युवा हो गई. जहां राम हैं, कृष्ण है, भगवान विश्वनाथ हैं, वहां भक्ति का वास है.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर पर फहरेगा ये विशेष ध्वज, जानें त्रेता युग से क्या है इसका कनेक्शन

उन्होंने कहा कि भारत की परम्परा में साधु संतो का सम्मान निहित है और वे ही जनता का कल्याण करते हैं. अब देश में एक बार फिर से साधु संतो के सम्मान का दौर वापस आया है। देश में फिर से राम राज्य स्थापित होकर रहेगा. करीब 550 वर्ष बाद 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला अपने स्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

27 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

57 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

1 hour ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago