राम मंदिर

1100 ठाकुर 500 साल बाद पहनेंगे पगड़ी, पढ़ें अयोध्या के सरायरासी गांव की कुर्बानी की यह गाथा

Ayodhya Thakur Will Wear Turban After 500 years: राम मंदिर उद्घाटन को लेकर अयोध्या तैयारियां जोरों से चल रही है. 22 जनवरी को पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. तब अयोध्या से 15 किमी. दूर सरायरासी गांव में महिलाएं घी के दीपक जलाएंगी. सरायरासी गांव में 90 प्रतिशत घर सूर्यवंशी ठाकुरों के हैं. ये सभी स्वयं को श्रीराम का वंशज मानते हैं.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir Live: राम रस में डूबा देश तो विदेश में भी चली राम नाम की लहर, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर-घर में दिखी आस्था

जानकारी के अनुसार 1528 में बाबर का सेनापति मीर बाकी अयोध्या में मस्जिद बनवा रहा था. इसके लिए उसने रामकोट को चुना. रामकोट में भगवान राम का मंदिर था. जिस मीर बाकी ने तुड़वा दिया. ऐसे में सरायरासी गांव के ठाकुर गजराज सिंह को यह बात खाए जा रही थी. उन्होंने 90 हजार क्षत्रियों को इकट्ठा किया और बाबर की सेना से लड़ने चले गए. दोनों में 10 दिन तक युद्ध चला. 80 हजार क्षत्रिय मारे गए. युद्ध में ठाकुरों की हार हुई.

युद्ध हारकर लौटे तो महिलाओं ने धिक्कारा

जब युद्ध हारकर गजराज सिंह लौटे तो उन्हें महिलाओं ने धिक्कारा. महिलाओं ने पगड़ी की ओर इशारा कर कहा जब तुम लोग मंदिर नहीं बचा पाए तो यह पगड़ी किस काम की. तभी ठाकुरों ने सौगंध ली जब तक रामलला का मंदिर नहीं बन जाता तब तक पगड़ी नहीं पहनेंगे. 500 साल बीत गए ठाकुरों के 126 गांवों में अब तक किसी ने पगड़ी नहीं पहनी है.

बिना मंडप के कर रहे 500 साल से बेटियों की शादी

सरायरासी गांव के ठाकुर चंद्रभूषण सिंह बताते हैं कि वे गजराज सिंह की 9वीं पीढ़ी हैं. उन्हें खुशी है कि उनके पूर्वजों की कसम पूरी होने का वक्त आ गया है. इन गांवों में 500 सालों से बेटियों की शादी में मंडप नहीं छाया जाता. लड़के दूल्हा बनकर भी पगड़ी नहीं पहनते हैं. ना ही कोई चमड़े के जूते पहनता है और ना ही कोई शान दिखाने वाला काम होता है.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर पर फहरेगा ये विशेष ध्वज, जानें त्रेता युग से क्या है इसका कनेक्शन

लखनऊ गजेटियर में मिलता है उल्लेख

सरायरासी गांव के ठाकुरों की बाबर की सेना से युद्ध का वर्णन लखनऊ गजेटियर के 66वें अंक के पेज नंबर 3 पर भी है. ब्रिटिश राइटर कनिंघम ने इस गजेटियर के रचनाकार थे. उन्होंने लिखा कि अयोध्या से 6 मील दूर सूर्यवंशी क्षत्रियों ने बाबर की सेना पर चढ़ाई की थी. युद्ध में हजारों हिंदू शहीद हुए थे.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago