देश

Wrestlers Protest: व‍िनेश फोगाट का कुश्ती संघ अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न का आरोप, बृजभूषण का पलटवार- ‘अगर साबित हुआ तो मैं फांसी लगा लूंगा’

Wrestlers Protest: स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का बुधवार को आरोप लगाया. 28 वर्षीय फोगाट ने यह दावा तब किया, जब लगभग एक दर्जन शीर्ष पहलवान बुधवार को जंतर-मंतर पर डब्ल्यूएफआई प्रमुख और खेल संघ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान फोगाट ने यह भी आरोप लगाया कि वह बृजभूषण द्वारा मानसिक उत्पीड़न से पीड़ित थीं, फोगाट ने साथ ही कहा कि उन्होंने आत्महत्या पर विचार किया था. तो वहीं इन आरोपों पर बृजभूषण शरण ने कहा कि यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है. अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा.

भारतीय पहलवान और ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा कि महिला पहलवान को कई तरह परेशानी होती है, कुश्ती के अध्यक्ष द्वारा महिला खिलाड़ियों का शोषण किया गया. फेडरेशन खिलाड़ियों पर जबरदस्ती बैन लगाती है जिससे खिलाड़ी न खेल सके. किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष होंगे.

जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भावुक होते हुए भारतीय पहलवान और ओलंपियन विनेश फोगाट ने कहा कि “फेडरेशन की ओर से खिलाड़ियों का शोषण किया गया. किसी भी खिलाड़ी को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदार कुश्ती संघ के अध्यक्ष और फेडरेशन होगी.” इस दौरान भारतीय रेसलर विनेश फोगाट ने कहा कि जब हाई कोर्ट हमें निर्देश देगा तब हम सभी सबूत देने को तैयार हैं. हम पीएम को सभी सबूत सौंपने को भी तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: भारतीय रेसलिंग में बगावत, पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक फेडरेशन के खिलाफ धरने पर बैठे

तो वहीं, इस मामले पर बीजेपी सासंद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा आरोप विनेश फोगाट ने लगाया है. क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया हो. यौन उत्पीड़न की कोई घटना नहीं हुई है. अगर ऐसा हुआ है तो मैं फांसी लगा लूंगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

4 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

10 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

22 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

45 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

54 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

1 hour ago