गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी
Joshimath Crisis: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने गृह मंत्री को जोशीमठ में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी. सीएम धामी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को मौजूदा कार्यो की जानकारी दी है. वहीं उन्होंने कहा कि जहां दरारें आईं हैं, वहां लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं. किसी तरह की अफवाह ना फैलाई जाए.
जोशीमठ में जारी हालात के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 4 महीने बाद चार धाम यात्रा शुरू होगी. इसलिए उत्तराखंड के हालात को लेकर झूठी अफवाह फैलाना ठीक नहीं है. लोग दूर से स्थिति के बारे में धारणा न बनाएं. उन्होंने कहा कि हम जोशीमठ में स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं.
वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम केंद्र सरकार से सभी आवश्यक सहयोग प्राप्त कर रहे हैं. पीएम मोदी नियमित रूप से मामले की समीक्षा कर रहे हैं. जल्द ही हमारे पास रिपोर्ट होगी और वहां के निवासियों के पुनर्वास की व्यवस्था होगी. वहीं विपक्ष को जवाब देते हुए सीएम धामी ने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है. यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है. सभी को आगे आना चाहिए और इसका समाधान खोजने में मदद करनी चाहिए.
बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जोशीमठ को लेकर एक ट्वीट किया था. अखिलेश ने लिखा-राजनीतिक प्रभाव से वैज्ञानिकों पर दबाव बनाकर, जोशीमठ की दरारों की सच्चाई छिपाने की बीजेपी सरकार की कोशिश घोर निंदनीय है. लाखों लोगों की जिंदगी दांव पर लगी होने की वजह से ये बहुत गंभीर विषय है. जोशीमठ की परियोजनाओं के बारे में पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) की रिपोर्ट का खुलासा हो.
ये भी पढ़ें: Joshimath Landslide: भू-धंसाव के चलते जोशीमठ में होटल मलारी इन और होटल माउंट व्यू के ध्वस्तीकरण का काम जारी
गौरतलब है कि जोशीमठ में हर दिन के साथ घरों में दरारें पड़ने की संख्या बढ़ रही है. बुधवार को यह आंकड़ा 900 के करीब पहुंच गया है. वहीं केंद्रीय टीमें और विशेषज्ञ लगातार स्तिथि की समीक्षा कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…