देश

Viral: मेरठ में नेशनल हाईवे पर कार में स्टंट का VIDEO वायरल, ठिठुरा देने वाली ठंड में रील बनाते दिखे युवक

Viral Video: उत्तर प्रदेश में स्टंट बाजी लगातार जारी है. इतना ही नहीं स्टंट करते हुए लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं. ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे युवक सरेराह कार पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं. यातायात नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम गाड़ी चलाई जा रही है. वायरल वीडियो को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है.

यह वीडियो मेरठ जिले का बताया जा रहा है. नेशनल हाईवे पर युवकों का स्टंट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से कई युवक कार से बाहर निकल कर न केवल वीडियो बना रहे हैं बल्कि स्टंट करते हुए अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं.

पुलिस के हाथ लगा वीडियो

बढ़ती ठंड में इस तरीके से वीडियो बनाना भी अपने आप में एक टेढ़ी खीर है. न केवल ठंड का प्रकोप है, बल्कि जिस तरीके से दौड़ती कार से बाहर निकलकर ये लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. हालांकि, अब यह वीडियो मेरठ पुलिस के हाथ लग गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस कार को ट्रेस किया जा रहा है. जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जा जाएगी.

बता दें कि, बीते कुछ महीनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से स्टंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं. पुलिस इस पर कार्रवाई भी कर रही है. बावजूद इसके इस पर लगाम नहीं लग रहा है.

ये भी पढ़ें: Bike Stunt: बुर्के में लड़की और तेज रफ्तार बाइक…स्टंटबाजी का VIDEO बनाने पर देने लगा धमकी

रील वीडियो बनाने के शौक में उठा रहे जोखिम

इन दिनों युवाओं में रील वीडियो बनाकर उसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और दूसरी सोशल साइट्स पर अपलोड करने का जुनून हावी हो चला है. वीडियो को शेयर और लाइक करने में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची है. शायद यही वजह है कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए युवा खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे हैं. इससे अपनी जिंदगी के साथ-साथ दूसरे लोगों की जिंदगियों को भी खतरे में डाला जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 minutes ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

45 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

52 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

1 hour ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

2 hours ago