खेल

Dwaine Pretorius: इंटरनेशनल क्रिकेट पर भारी T20 लीग, इस दिग्गज ऑलराउंडर ने की संन्यास की घोषणा

Dwaine Pretorius retirement: दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. 33 वर्षीय प्रिटोरियस के अचानक लिए फैसले से न सिर्फ उनके फैंस बल्कि साउथ अफ्रीका (South Africa) क्रिकेट भी हैरान है. संन्यास की घोषणा करते हुए ड्वेन प्रिटोरियस ने कहा कि, “मेरे जीवन का एकमात्र लक्ष्य साउथ अफ्रीका के लिए खेलना था. मुझे खुशी है कि भगवान ने मेरे सपने को पूरा करने के लिए प्रतिभा और इच्छाशक्ति दी. मैंने देश के लिए खेलते हुए हर वक्त अपना हंड्रेड परसेंट दिया. अब मैं T20 क्रिकेट और खेल के अन्य शॉर्ट फॉर्मेट्स पर फोकस करना चाहता हूँ इसलिए इंटरनेशनल से संन्यास ले रहा हूं.”

प्रिटोरियस ने अपने करियर में सहयोग और समर्थन के लिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड, सीनियर खिलाड़ियों, कोच और अपने परिजनो का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने विशेष रुप से पूर्व कप्तान फाफ ड्यूप्लेसी का भी शुक्रिया अदा किया.

दो विश्व कप खेल चुके

साउथ अफ्रीका के लिए दो विश्व कप खेल चुके प्रिटोरियस ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में आयरलैंड के खिलाफ की थी. उन्होंने अपने करियर में 3 टेस्ट, 27 वनडे और 30 टी 20 मैच खेले हैं. तीनों फॉर्मेट मिलाकर उनके नाम 77 विकेट हैं. इसके अलावा उन्होंने 536 रन भी बनाए हैं. T20 में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 17 रन देकर 5 विकेट झटके थे जो साउथ अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज द्वारा इस फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

ये भी पढ़े: VIDEO: ‘रख-रख के देता है’, हारिस रऊफ नहीं भूले हैं वर्ल्ड कप में कोहली के हाथों पिटाई

चोट की वजह से T20 WC से बाहर रहे खतरनाक ऑलराउंडर

T20 में बल्लेबाजी में भी उन्होंने हाथ आजमाया है उनका श्रेष्ठ स्कोर 77 है. प्रिटोरियस चोट की वजह से पिछला T20 विश्व कप नहीं खेल सके थे. उन्होंने अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच (T20) इंडिया के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने सूर्य कुमार यादव का विकेट लिया था.

T20 लीग में भारी मांग

शानदार गेंदबाज तूफानी बल्लेबाजी की क्षमता रखने वाले ड्वेन प्रिटोरियस साउथ अफ्रीका के उन खिलाड़ियों में हैं जिनकी दुनियाभर की T20 लीग में भारी मांग है. वे IPL में CSK के अलावा द हंड्रेड, पीएसएल, सीपीएल, एलपीएल और एसए20 लीग में अलग अलग टीमों के लिए खेलते हैं.

आईपीएल में आएंगे नजर

प्रिटोरियस इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को तो अलविदा कह दिया, मगर आने वाला समय उनके लिए काफी बिजी रहने वाला है. 11 फरवरी तक SA20 लीग चलेगी. इसके बाद वो आईपीएल में बिजी हो जाएंगे. फिर अगस्त में द हंड्रेड लीग खेली जाएगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

4 minutes ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

11 minutes ago

चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर Meta का बड़ा एक्शन: 6 महीने में भारत में 5.3 मिलियन पोस्ट्स पर चलाई कैंची

मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…

33 minutes ago

सपा के सामने कांग्रेस का सरेंडर, 2027 से पहले कैसे हारी उत्तर प्रदेश?

Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…

33 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

57 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

1 hour ago