देश

Viral Video: ‘तू 16 बरस की मैं 17 बरस का’ ऑपरेशन के दौरान गाना गाता रहा 75 वर्षीय बुजुर्ग, Social Media पर बना चर्चा का विषय

Old Man Singing During Operation: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें 75 वर्षीय बुजुर्ग गंगा राम यादव (Ganga Ram Yadav) ऑपरेशन के दौरान एक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, लेकिन गंगा राम यादव की इस सकारात्मकता और हौसले की मिसाल ने सबका दिल छू लिया है.

यह वीडियो चांपा शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम, NKH अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर (Operation Theatre) का है, जहां गंगा राम यादव अपने हर्निया (Hernia) के इलाज के लिए ऑपरेशन करवा रहे थे. जानकारी के अनुसार, गंगा राम यादव सक्ती जिले के हसौद गांव (Hasaud Village) के रहने वाले हैं और हाल ही में उन्हें हर्निया की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था. डॉक्टर्स ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी, जिसके बाद उनका इलाज शुरू किया गया.

“तू 16 बरस की, मैं 17 बरस का, मिल न जाए नैना”

सामान्यतः ऑपरेशन के समय मरीज घबराहट महसूस करते हैं और उनका ब्लड प्रेशर तक ऊपर नीचे होने लगता है, लेकिन गंगा राम यादव का मिजाज कुछ अलग ही था. ऑपरेशन के दौरान उन्होंने न केवल डर को नकारा, बल्कि मजाकिया लहजे में डॉक्टर्स से बातचीत करते हुए गाना गाना शुरू कर दिया. वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि गंगा राम यादव ऑपरेशन के दौरान आराम से लेटे हुए थे, और उन्होंने अपने मास्क को आंखों पर रखते हुए गाना शुरू किया. गाने के बोल थे: “तू 16 बरस की, मैं 17 बरस का, मिल न जाए नैना”. उनका यह आत्मविश्वास और खुशमिजाज अंदाज देखकर ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और नर्स भी मुस्कुराने लगे.

डॉक्टर्स भी हुए प्रभावित

गंगा राम यादव का ऑपरेशन सफल रहा और डॉक्टर्स के अनुसार उन्हें कुछ समय के लिए ICU में रखा गया. डॉक्टरों ने बताया कि गंगा राम यादव का हौसला और आत्मविश्वास उनकी सर्जरी में सहायक साबित हुआ. ऑपरेशन के बाद वह डॉक्टरों से बातचीत करते हुए दिखाई दिए, जो उनके उत्साही और सकारात्मक दृष्टिकोण से काफी प्रभावित थे.

उम्र बस एक संख्या

इस वीडियो ने यह संदेश दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या होती है, और यदि आत्मविश्वास और सकारात्मकता हो, तो किसी भी कठिनाई का सामना आसानी से किया जा सकता है.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

18 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

19 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

47 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

2 hours ago