देश

Viral Video: Reel बनाने के चक्कर में युवक ने रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी Thar, फिर जो हुआ आप देखकर हो जाएंगे हैरान

राजस्थान के जयपुर में सोमवार को एक व्यक्ति को अपनी महिंद्रा थार को रेलवे ट्रैक पर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि उसने सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के मकसद से ऐसा किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित तौर पर शराब के नशे में उसने एसयूवी को ट्रैक पर चला दिया, लेकिन जल्द ही उसे मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब उसने एक मालगाड़ी को आते देखा और ट्रैक से गाड़ी हटाने की कोशिश करने लगा.

नशे की हालत में था युवक

एक चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो जयपुर के हरमाड़ा थाने के पास का है, जहां कुछ युवकों ने नशे की हालत में एक काले रंग की थार को रेलवे ट्रैक पर चला दिया. थोड़ी दूर चलने के बाद ट्रैक पर पीछे से एक मालगाड़ी आ गई, लेकिन लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन को रोक लिया.

भागते हुए 2-3 लोगों को मारी टक्कर

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पुलिस अधिकारी और आसपास के लोग उसे मदद करने के लिए घटनास्थल पर जुटे नजर आ रहे हैं. काफी प्रयासों के बाद, वह थार को ट्रैक से हटाने में सफल हुआ, और लगभग 20-30 मीटर पीछे सड़क पर लाकर तेजी से वहां से निकल गया.  खबरों की माने तो युवक अपनी गाड़ी से भागते समय दो–तीन लोगों को टक्कर भी मार दी है. वहीं रास्ते से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं पुलिस ने पीछा करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है और कड़ी कार्रवाई की भी बात कही है.

–भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

3 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

3 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

3 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

4 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

4 hours ago