समांथा हार्वी.
Booker Prize 2024: ब्रिटेन की समांथा हार्वी (Samantha Harvey) ने अपने उपन्यास ‘ऑर्बिटल’ (Orbital) के लिए 2024 का बुकर पुरस्कार जीत लिया है. यह उपन्यास अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) पर बिताए एक दिन की कहानी है, जिसे उन्होंने कोविड-19 लॉकडाउन (Covid-19 Lockdown) के दौरान लिखा था.
हार्वी का 5वां उपन्यास, छह फाइनलिस्ट की शॉर्टलिस्ट में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब थी और पिछले तीन बुकर पुरस्कार विजेताओं की संयुक्त प्रतियों से भी यह ज्यादा बिकी है, क्योंकि पाठकों ने अंतरिक्ष से देखी गई पृथ्वी की सुंदरता के उनके चित्रण को खूब पसंद किया.
मंगलवार (12 नवंबर) को लंदन के ओल्ड बिलिंग्सगेट मार्केट में आयोजित एक समारोह में इस उपन्यास को विजेता घोषित किया गया. हार्वी की किताब अंतरिक्ष पर आधारित पहली कहानी है, जिसे यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है.
यह उपन्यास अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 6 काल्पनिक अंतरिक्ष यात्रियों की कहानी पर आधारित है. समांथा 2019 के बाद से यह पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला हैं. मार्गरेट एटवुड और बर्नार्डिन एवरिस्टो ने उस वर्ष यह पुरस्कार साझा किया था. बुकर विजेता को 50,000 पाउंड (लभगभ 53,77,110 रुपये) का नकद पुरस्कार मिलता है.
पुरस्कार के निर्णायकों ने उनके लेखन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें ‘अनमोल और अनिश्चित दुनिया पर ध्यान देने का आकर्षण’ है. अवॉर्ड स्वीकार करते हुए हार्वी ने यह पुरस्कार ‘उन सभी लोगों को समर्पित किया जो पृथ्वी के पक्ष में बोलते हैं, उसके खिलाफ नहीं तथा शांति के लिए काम करते हैं, उसके खिलाफ नहीं.’
समांथा ने बाद में कहा कि किताब लिखते समय उन्होंने खुद से सवाल पूछे और लगभग हार मान ली थी. उन्होंने कहा, ‘मैंने हिम्मत खो दी और मुझे लगा कि मेरे पास इसे लिखने का अधिकार नहीं है. कोई भी व्यक्ति विल्टशायर में अपनी डेस्क पर बैठी किसी महिला से अंतरिक्ष के बारे में लिखना क्यों सुनना चाहेगा, जबकि लोग वास्तव में वहां गए हैं?’
हार्वी ने कहा कि वह ‘पूरी तरह हैरान और बहुत अभिभूत हैं’. जब उनसे पूछा गया कि वह अपना नकद पुरस्कार कैसे खर्च करेंगी, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे अपने लिए एक नई बाइक खरीदनी है, और यह एक अच्छी बाइक होगी.’
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…