Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Viral Video: Reel बनाने के चक्कर में युवक ने रेलवे ट्रैक पर चढ़ा दी Thar, फिर जो हुआ आप देखकर हो जाएंगे हैरान

राजस्थान के जयपुर में सोमवार को एक व्यक्ति को अपनी महिंद्रा थार को रेलवे ट्रैक पर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि उसने सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के मकसद से ऐसा किया था.

Thar Stuck on railway Track

AI फोटो.

राजस्थान के जयपुर में सोमवार को एक व्यक्ति को अपनी महिंद्रा थार को रेलवे ट्रैक पर चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. बताया जा रहा है कि उसने सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के मकसद से ऐसा किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित तौर पर शराब के नशे में उसने एसयूवी को ट्रैक पर चला दिया, लेकिन जल्द ही उसे मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब उसने एक मालगाड़ी को आते देखा और ट्रैक से गाड़ी हटाने की कोशिश करने लगा.

नशे की हालत में था युवक

एक चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, यह वीडियो जयपुर के हरमाड़ा थाने के पास का है, जहां कुछ युवकों ने नशे की हालत में एक काले रंग की थार को रेलवे ट्रैक पर चला दिया. थोड़ी दूर चलने के बाद ट्रैक पर पीछे से एक मालगाड़ी आ गई, लेकिन लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन को रोक लिया.

भागते हुए 2-3 लोगों को मारी टक्कर

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें पुलिस अधिकारी और आसपास के लोग उसे मदद करने के लिए घटनास्थल पर जुटे नजर आ रहे हैं. काफी प्रयासों के बाद, वह थार को ट्रैक से हटाने में सफल हुआ, और लगभग 20-30 मीटर पीछे सड़क पर लाकर तेजी से वहां से निकल गया.  खबरों की माने तो युवक अपनी गाड़ी से भागते समय दो–तीन लोगों को टक्कर भी मार दी है. वहीं रास्ते से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं पुलिस ने पीछा करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है और कड़ी कार्रवाई की भी बात कही है.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital