खेल

ऑस्ट्रेलियाई अखबारों में दिखा Virat Kohli का क्रेज, फ्रंट पेज पर हिंदी-पंजाबी हेडिंग के साथ छापी गई खबर

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय महत्वपूर्ण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होगी. सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में विराट कोहली का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

फ्रंट पेज पर विराट कोहली

विराट के ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही वहां के अखबारों में उनकी लोकप्रियता का जलवा देखने को मिल रहा है. सिर्फ स्पोर्ट्स पेज पर ही नहीं, बल्कि कई अखबारों के फ्रंट पेज पर भी विराट की बड़ी-बड़ी तस्वीरें प्रकाशित की गई हैं. इतना ही नहीं, एक अंग्रेजी अखबार तो भारतीय रंग में रंग गया और अपने फ्रंट पेज पर हिंदी और पंजाबी में खबरें छापी हैं. खासतौर पर द टेलीग्राफ (The Telegraph) ने अपने फ्रंट पेज पर विराट कोहली का जिक्र करते हुए हेडलाइन में हिंदी में “युगों की लड़ाई” लिखा, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.

खराब फॉर्म से जूझते विराट

इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेली थी, जहां उन्हें 3-0 की करारी हार का सामना करना पड़ा था. उस सीरीज में विराट कोहली का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा. हालांकि, उनके खराब फॉर्म के बावजूद क्रिकेट में उनके कद को लेकर कोई संदेह नहीं है. शायद यही वजह है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उनके सम्मान में उन्हें फ्रंट पेज पर स्थान दिया है.

विराट कोहली के लिए अहम यह सीरीज

विराट कोहली के लिए यह दौरा खास तौर से अहम है. वे पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय से रनों के लिए जूझ रहे हैं. उनकी पिछली 10 पारियों में सिर्फ 192 रन आए हैं, इसलिए इस टेस्ट सीरीज में उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना बहुत जरूरी है.

WTC के लिहाज से अहम यह सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के नजरिए से भी यह सीरीज भारत के लिए महत्वपूर्ण है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए यह सीरीज बेहद अहम हो गई है. अगर टीम इंडिया को WTC फाइनल में अपनी जगह बनानी है, तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम से कम चार मैच जीतने होंगे.


ये भी पढ़ें- क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कोच गंभीर का ओवर कॉन्फिडेंस टीम इंडिया पर पड़ सकता है भारी?


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago