viral video
Viral Video: परीक्षा सामने आते ही कई स्टूडेंट्स के हाथ-पांव फूल जाते हैं. विद्यार्थी तैयारी करने के बजाय नकल को गंभीरता से लेते हैं. पढ़ाई में नहीं बल्कि नकल के लिए इतनी अक्ल लगाते हैं कि चेकिंग करने वाला भी हैरान रह जाता है. आज कल सोशल मीडिया पर नकल का एक ऐसा ही आइडिया वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. इतना ही नहीं परीक्षा हॉल में टीचर अब 10 और 20 रुपये के नोटों को शक की निगाहों से देखेंगे.
बता दें कि इस वीडियो को @love.connection_नामक इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किया गया था. अब तक इस वीडियो को करीब 32. 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो को करीब 16 लाख लोगों ने लाइक किया है. साथ ही, पांच हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा – आइडिया देने के लिए शुक्रिया.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कि एग्जाम में चीटिंग करने के लिए स्टूडेंट्स ने एक नायाब और आनोखा तरीका निकाला. जिसे देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. दरअसल स्कूल में परीक्षा दे रहे स्टूडेंट्स ने 10 -20 नोट को एक कागज से इस तरह से चिपकाया जिस पर किसी को कोई शक न हो. कागज पर परीक्षा के सवाल के जवाब लिखे हुए हैं. हैरानी की बात तो ये है कि कागज को इतनी सफाई के साथ चिपकाया गया है जिस पर किसी को शक नहीं होता. कागज में नकल करने के लिए सारी जानकारी है. जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है बस यहीं कहते नजर आ रहा है कि- कितने तेजस्वी स्टूडेंट्स हैं!
यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…
BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…
एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…