Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Viral Video: परीक्षा में नकल के लिए स्टूडेंट ने लगाया गजब का अक्ल, टीचर के साथ-साथ इंटरनेट भी हैरान

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कि एग्जाम में चीटिंग करने के लिए स्टूडेंट्स ने एक नायाब और आनोखा तरीका निकाला. जिसे देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे.

viral video

viral video

Viral Video: परीक्षा सामने आते ही कई स्टूडेंट्स के हाथ-पांव फूल जाते हैं. विद्यार्थी तैयारी करने के बजाय नकल को गंभीरता से लेते हैं. पढ़ाई में नहीं बल्कि नकल के लिए इतनी अक्ल लगाते हैं कि चेकिंग करने वाला भी हैरान रह जाता है. आज कल सोशल मीडिया पर नकल का एक ऐसा ही आइडिया वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. इतना ही नहीं परीक्षा हॉल में टीचर अब 10 और 20 रुपये के नोटों को शक की निगाहों से देखेंगे.

वीडियो को मिले 32 लाख से ज्यादा व्यूज

बता दें कि इस वीडियो को @love.connection_नामक इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किया गया था. अब तक इस वीडियो को करीब 32. 2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो को करीब 16 लाख लोगों ने लाइक किया है. साथ ही, पांच हजार से अधिक यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा – आइडिया देने के लिए शुक्रिया.

10-20 के नोटों पर कलाकारी

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कि एग्जाम में चीटिंग करने के लिए स्टूडेंट्स ने एक नायाब और आनोखा तरीका निकाला. जिसे देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. दरअसल स्कूल में परीक्षा दे रहे स्टूडेंट्स ने 10 -20 नोट को एक कागज से इस तरह से चिपकाया जिस पर किसी को कोई शक न हो. कागज पर परीक्षा के सवाल के जवाब लिखे हुए हैं. हैरानी की बात तो ये है कि कागज को इतनी सफाई के साथ चिपकाया गया है जिस पर किसी को शक नहीं होता. कागज में नकल करने के लिए सारी जानकारी है. जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है बस यहीं कहते नजर आ रहा है कि- कितने तेजस्वी स्टूडेंट्स हैं!

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital