देश

INDIA Alliance की ‘माली हालत’ खराब! बैठक में नहीं मिला समोसा तो भड़के नीतीश कुमार के सांसद

INDIA Alliance Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साल 2024 के लोकसभा चुनावों में एक चुनौती खड़ी करने के लिए विपक्षी दलों ने एक महागठबंधन बनाया है, जिसकी चौथी बैठक 19 दिसंबर को हुई थी. इंडिया गठबंधन की इस बैठक में सीट शेयरिंग से लेकर पीएम फेस तक के मुद्दे पर चर्चा हुई. इस बैठक में भाग लेने ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता पहुंचे हुए थे. कांग्रेस के नेता तो इस बैठक को सफल बता रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार की जेडीयू ने अलग ही सुर में बयान दिया है. जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने बैठक को लेकर तीखा बयान जारी किया है. पिंटू जी महज एक समोसे को लेकर बिफर गए हैं. आखिर ये मामला क्या है, चलिए आपको रूबरू कराते हैं.

I.N.D.I.A की बैठक पर भड़कते हुए जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में हुई विपक्षी दलों की बैठक में कई दलों के बड़े नेता गठबंधन में हिस्सेदारी के लिए आए थे, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हो सकी. सांसद सुनील कुमार पिंटू ने दावा किया कि विपक्षी दलों की कल की बैठक केवल चाय-बिस्किट तक ही सीमित रह गई थी.

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या की सड़कों पर तमिल और तेलुगू भाषा में भी लगेंगी निर्देश पट्टिकाएं, अंदर बैन हो सकते हैं ई-रिक्शा

चंदा मांगती कांग्रेस ने नहीं खिलाया समोसा

जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे चंदा अभियान पर भी तंज कस दिया. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हाल ही में कहा था कि उनके पास फंड की कमी है और वे 138 रुपये, 1380 रुपये या 13,800 रुपये का चंदा मांग रहे हैं. अभी तक चंदा आना बाकी है. इसलिए कल की बैठक बिना समोसे के केवल चाय और बिस्कुट पर खत्म हो गई। बैठक में किसी भी गंभीर मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई.

यह भी पढ़ें-Viral Video: परीक्षा में नकल के लिए स्टूडेंट ने लगाया गजब का अकल, टीचर के साथ-साथ इंटरनेट भी हैरान

लालू नीतीश दिखे उदास

बता दें कि I.N.D.I.A गठबंधन की चौथी बैठक से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव काफी खुश नजर आ रहे थे. बिहार में नीतीश को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने की मांग करते हुए कई पोस्टर भी लगाए गए थे. हालांकि, बैठक खत्म होने के बाद दोनों ही नेताओं की ओर से अब तक कोई भी बड़ा बयान सामने नहीं आया है और आज ही नीतीश कुमार ने अपने नेताओं की बैठक भी बुलाई है. माना जा रहा है कि नीतीश कुमार फिर कोई बड़ा दांव चल सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

8 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

27 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

49 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

52 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

60 minutes ago