देश

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में विजिबिलिटी हुई जीरो, घने कोहरे ने दी दस्तक, ठंड से कांपते दिखे लोग

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह घना कोहरा छा गया. इस साल ठंड के मौसम में पहली बार कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी देखने को मिल रही है. घना कोहरा छाने से नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह 6 बजे सडकों पर वाहनों को रेंगते हुए देखा गया. इसके साथ ही दिल्ली और एनसीआर के इलाके में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं दिल्ली के सफदरजंग में 50 और पालम इलाके में 125 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई. इन इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है.

घने कोहरे के कारण कई उड़ानों और ट्रेनों में देरी हुई

इससे पहले मंगलवार को घने कोहरे के कारण कई उड़ानों और ट्रेनों में देरी हुई. दिल्ली का अधिकतम तापमान मंगलवार को 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा. घने कोहरे के कारण कई इलाकों में विजिबिलिटी प्रभावित हुई और हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रही. हवाईअड्डे के अधिकारियों के अनुसार, कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर अंतरराष्ट्रीय समेत लगभग 30 उड़ानों में देरी हुई. कोहरे के कारण 14 ट्रेनों के आगमन में भी देरी हुई.

यह भी पढ़ें-अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर PM मोदी ने पूरा किया बालासाहेब ठाकरे का सपना: CM एकनाथ शिंदे

इन राज्यों में भी छाया घना कोहरा

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान में भी घना कोहरा छाया हुआ है. यूपी की राजधानी लखनऊ में 25 मीटर, प्रयागराज में 25 मीटर वाराणसी में 50 मीटर और झांसी में 200 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 200 मीटर, राजस्थान के गंगानगर में 50 मीटर, दिल्ली के सफदरजंग में 50 मीटर, दिल्ली के पालम में 125 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई.

इतनी रही विजिबिलिटी

बीते मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग में स्थित मौसम विभाग केंद्र पर साढ़े 5 बजे 200 मीटर और पालम स्टेशन पर 100 विजिबिलिटी दर्ज की गई थी. बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को सुबह घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.

यह भी पढ़िए: ‘हमें अपनी संस्कृति को सहेजने की जरूरत’, पूर्व डिप्टी CM डॉ. दिनेश शर्मा ने अटलजी को किया याद, सुनाई लखनऊ के विकास की कहानी

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

12 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

36 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

36 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

48 minutes ago