खेल

IND vs SA: सेंचुरियन की डेंजरस पिच पर अफ्रीकी गेंदबाजों का कहर, पहले दिन तीन भारतीय प्लेयर्स हुए चोटिल

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने 8 विकेट खोकर 208 रन बनाए. पहले दिन पिच का खतरनाग रुप देखने को मिला. यहां खिलाड़ियों के लिए बल्लेबाजी करना खतरे से खाली नहीं था. तेज गेंदबाजों को इस पिच पर भयंकर स्विंग और बाउंसर मिला, जिसका पहले से ही अनुमान था. इसी को देखते हुए भारत ने शार्दुल ठाकुर समेत चार तेज गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. मैच के पहले दिन टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी चोटिल हो गए.

टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी को लगी चोट

मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के आगे टॉप ऑर्डर फ्लॉप हो गए. वहीं मिडल ऑर्डर ने कमाल का खेल दिखाया और सेंचुरियन की डेंजरस पिच पर खूब लड़ाई लड़ी. इसमें सबसे आगे केएल राहुल थे, जो पहले दिन का खेल खत्म होने तक 70 रन बनाकर नाबाद हैं. लेकिन वह चोटिल हो गए हैं. गेंद सीधे उनकी गर्दन पर जाकर लगी है. इस पिच पर यह कोई पहला वाकया नहीं था, केएल से पहले शार्दुल ठाकुर के हाथ और सिर पर गेंद लग चुकी थी. इन दोनों खिलाड़ियों से पहले भारतीय टीम के उप कप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी बल्लेबाजी के दौरान गेंद उंगली पर लगी थी. तीनों खिलाड़ी पहले ही दिन चोटिल हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 208-8, रबाडा का पंजा, केएल राहुल का कमाल

हालांकि, इन खिलाड़ियों की चोट ऐसी नहीं थी कि वह मैदान से बाहर जाएं. चोट लगने के बाद फिजियो आए और तीनों ने इलाज के बाद खेल को जारी रखा. सेंचुरियन की पिच पुराने समय वाले पर्थ के वाका की याद दिला रही है. पिच पर गेंदबाज लगातार बाउंसर और शॉर्ट पिच गेंदों से मुश्किल पैदा कर रहे हैं. दूसरी पारी में भारत के चार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा अपनी रंग में नजर आएंगे. ऐसे में यह मुकाबला गेंदबाजों के नाम रहने की उम्मीद है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

20 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

44 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

45 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

57 minutes ago