देश

Vote Adhikar Yatra: यात्रा के पहले दिन बोले तेजस्वी यादव- पीएम मोदी बिहारियों को चुना लगाते हैं… बिहार में खैनी के साथ चुना को रगड़ दिया जाता है

Vote Adhikar Yatra: बिहार में सासाराम से रविवार (17 अगस्त) से राहुल गांधी-तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हुई. बिहार में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद जारी किए गए ड्राफ्ट में 65 लाख वोटरों के नाम काटे जाने के विरोध में ये यात्रा शुरू की गई है.

यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि भाजपा पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने कहा कि लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है. संविधान ने हर व्यक्ति को वोट देने का अधिकार दिया है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी का काम कर रहा है. वह जिंदा लोगों को मृत बताकर उनके नाम काट रहा है. हमने सुप्रीम कोर्ट में राघोपुर से ले जाकर ऐसे लोगों के पेश किया है. नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री के इशारे पर काम कर रहा है. वोट की चोरी नहीं डकैती हो रही है. लेकिन बिहार से लोकतंत्र को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा.

वोटर लिस्ट से नाम काटना एक बड़ी साज़िश

यात्रा के उद्घाटन पर बोलते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वोटर लिस्ट से नाम काटने की पीछे बड़ी साज़िश है. इसके बाद आपका नाम पेंशन और राशन कार्ड से काटा जाएगा. आपको अपने एक-एक वोटों की हिफाजत करनी है.

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी बिहार के लोगों को चुना लगाता हैं, लेकिन बिहार में खैनी के साथ चुना रगड़ कर चबा दिया जाता है. बिहार के लोगों को कमजोर समझने की भूल न करें. बिहारी गरीब हैं लेकिन बिहार में गांव-देहात का बच्चा तीखी मिर्च है. बिहार में बेईमानी होने नहीं देंगे.

डॉक्टरों के मना करने के बाद भी लालू यादव पहुंचे

लालू यादव (Lalu Yadav) भी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मौजद रहे. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव डॉक्टरों के मना करने पर भी आपका वोट बचाने के लिए आए हैं. हम जो कह रहें हैं नकलची सरकार भी वही घोषणा कर रही है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में है, बिहार ने पीएम-सीएम दोनों के देख लिया. दोनों ने बिहार को ठगा है. 11 सालों में आज तक चीनी मिल चालू नहीं हुआ.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा बिहार के 22 ज़िलों से गुजरेगी. इसमें महागठबंधन समेत इंडिया अलायंस के नेता भी शामिल होंगे. यात्रा का समापन 1 सितंबर को होगा.


ये भी पढ़ें: ‘हमारे लिए न कोई पक्ष, न विपक्ष, सब समकक्ष हैं’, ‘वोट चोरी’ के आरोप पर चुनाव आयोग का बयान


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

‘दवा पीने के बाद बिगड़ी हालत’… जमुई में 10 महीने की बच्ची की मौत पर भड़के लोग, किया जोरदार हंगामा

Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

19 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

20 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

42 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

52 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

53 minutes ago