Bharat Express DD Free Dish

“तुम मेरी साइड हो या उनकी?” भाई तेजस्वी की तारीफ पर साथी से बोले, तेज प्रताप यादव का वायरल वीडियो

तेज प्रताप यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे भाई तेजस्वी यादव की तारीफ करने पर अपने ही साथी से नाराज हो जाते हैं. यह वीडियो चुनावी माहौल में चर्चा का विषय बन गया है.

Bihar Elections 2025: जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने ही साथी पर भड़कते नजर आ रहे हैं. वजह ये रही कि उनके साथी ने छोटे भाई तेजस्वी यादव की तारीफ कर दी.

क्या है पूरा मामला?

वीडियो में तेज प्रताप एक हेलीकॉप्टर के पास खड़े हैं और उनके साथ एक सहयोगी भी मौजूद है. जब उस सहयोगी ने तेजस्वी यादव के प्लेन की तरफ इशारा करते हुए कुछ कहा तो तेज प्रताप ने तुरंत तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा,

“ये तेजस्वी का नहीं है, तेजस्वी इस पर सवार हैं. तुम मेरी साइड हो या उनकी? अगर मेरी साइड हो तो मेरी चर्चा करो, उनकी नहीं.”

तेजस्वी यादव के खिलाफ प्रचार

तेज प्रताप का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब उनके और तेजस्वी यादव के रिश्तों को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें चल रही हैं. हाल ही में तेज प्रताप को राजद से बाहर कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ बना ली और बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी के खिलाफ प्रचार भी शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें-सरकारी खजाने पर ‘सर्जरी’ चुनावी महामंत्र, महिलाओं को नगद ट्रांसफर से दलदल में राज्य; PRS रिपोर्ट एक चेतावनी

वीडियो में तेज प्रताप का गुस्सा और अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे भाई-भाई की सियासी लड़ाई बता रहे हैं तो कुछ इसे तेज प्रताप की बेबाकी का उदाहरण मान रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read