हुबली: कर्नाटक में आज 224 सीटों पर विधानसभा चुनाव है. राज्य में 5 करोड़ से ज्यादा मतदाता हैं, जिसमें 11.71 लाख वोटर्स पहली बार मतदान करने वाले हैं. सभी 224 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग हो रही है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले अपने परिवार के साथ अशोक नगर के अंजनेय (हनुमान) मंदिर में एक विशेष पूजा की. उनके साथ उनके बेटे भरत और बेटी अदिति भी थी. बोम्मई ने मंदिर के गर्भगृह की ‘प्रदक्षिणा’ की और प्रार्थना में डूबे नजर आए.
मुख्यमंत्री हावेरी जिले के शिगगांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकेत दिया है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है तो बोम्मई दोबारा मुख्यमंत्री होंगे. नामांकन दाखिल करते समय और सार्वजनिक प्रचार के दौरान, मुख्यमंत्री बोम्मई ने दावा किया था कि मतदाता न केवल एक विधायक का चुनाव करने के लिए बल्कि मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए अपना वोट डालेंगे.
हालांकि खुद सीएम समेत पूरी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगा है. पार्टी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव में उतरी थी. इस बीच, मुजरई, हज और वक्फ मंत्री शशिकला जोले और उनके पति चिक्कोडी संसदीय सीट से सांसद अन्नासाहेब जोले ने बेलगावी जिले के यकसांबा शहर में अपना वोट डाला. उनकी बेटी प्रिया जोले और बेटे बसवप्रसाद जोले ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…
दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…
हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…