लाइफस्टाइल

क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? ये आदतें बड़ी वजह

Heart Attack Symptoms: इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव होने लगा है. खानपान की बदलती आदतें और काम के बढ़ते प्रेशर का असर अब आपकी सेहत पर भी असर पड़ने लगा है. इतनी ही नहीं इन दिनों छोटी उम्र में ही लोग कई तरह की बीमारियों और समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं. दिल से जुड़ी बीमारी इन दिनों काफी आम हो चुकी हैं.

यह सिर्फ बढ़ी उम्र ही नहीं बल्कि आजकल छोटी उम्र के लोग भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले 1 साल में हार्ट अटैक के मामलों ने भारतीय लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है. भारत ही नहीं कोरोना के बाद एक के बाद एक बढ़ी दिल की बीमारियों ने पूरी दुनिया को चिंताओं से भर दिया है. तो चलिए जानते हैं क्यों बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले और क्या हैं इनसे बचने के तरीके.

क्यों बढ़ रहें हार्ट अटैक के मामले?

युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर डॉक्टर का कहना है कि हार्ट से जुड़ा ये मामले चिंताजनक होता जा रहा है. इतनी ही नहीं डॉक्टरों का कहना है कि कोविड-19 महामारी ने भी लोगों के बीच फिजिकल एक्टिविटी की कमी, तनाव और अवसाद में बढ़ोत्तरी और खराब खानपान की आदतें भी बढ़ा दी हैं. साल 2023 के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों में पिछले कुछ वर्षों में खासतौर पर कोरोना महामारी के बाद हार्ट अटैक के मामले अधिक दर्ज किए गए हैं.

मोटापा भी है हार्ट अटैक की बड़ी वजह

इन दिनों ह्रदय रोग और हार्ट अटैक के बढ़ते आंकड़ों ने लोगों को चौंका कर रख दिया है. भारत में मृत्यु और आत्महत्या से पता चलता है कि साल 2022 में हार्ट अटैक से 32 हजार लोगों की मौत हुई है जो पिछले वर्ष दर्ज की गई 28, 413 मौतों से काफी बड़ा आंकड़ा है. डॉक्टर ने कुछ दिन पहले बताया था कि भारत में हाल ही में दिल के दौरे से पीड़ितों में अधिकतर लोग 12 साल के बच्चों से लेकर 45 साल तक की उम्र के लोगों ने हार्ट अटैक से अपनी जान गवाई है. डॉक्टर का कहना है कि इनमें ज्यादा नमक वाला आहार, धूम्रपान, नींद न आने के कारण लोगों के बीच हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है. इसके इलावा लोग मोटापे का भी शिकार हो रहे हैं. यह भी हार्ट अटैक की एक बड़ी वजह है.

हार्ट अटैक से बचने के ये है तरीके

-नॉन वेजिटेरियन की जगह हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें.
-अपनी डाइट में पोषण से भरपूर आहार वाली चीजों को शामिल करें.
-शराब और धूम्रपान के सेवन करने से बचें.
-वजन को कंट्रोल में रखें.
-कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज और ब्लडप्रेशर के मरीज नियमित जांच कराएं.
-नियमित व्यायाम की आदत डालें
-तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं को गंभीरता से लें और डॉक्टर से सलाह लें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

3 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago