7 Seater Cars Of India: भारतीय बाजार में 7-सीटर गाड़ियों की मांग हमेशा से मजबूत रही है और यह ट्रेंड फरवरी 2025 में भी कायम रहा. इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की, हालांकि इसकी बिक्री में मामूली गिरावट देखी गई. दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा की गाड़ियों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा.
जहां महिंद्रा XUV700 की बिक्री में शानदार बढ़ोतरी हुई, वहीं स्कॉर्पियो और बोलेरो की बिक्री में कमी आई. इस बीच, मारुति सुजुकी XL6 और टाटा सफारी की बिक्री में भारी गिरावट ने सभी को चौंकाया. आइए फरवरी 2025 की टॉप 10 7-सीटर गाड़ियों की बिक्री पर नजर डालते हैं और पिछले साल के मुकाबले उनके प्रदर्शन का विश्लेषण करते हैं.
मारुति सुजुकी की कॉम्पैक्ट एमपीवी अर्टिगा फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार रही. इसने महिंद्रा स्कॉर्पियो को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजीशन हासिल की. हालांकि, इसकी बिक्री में 4% की गिरावट दर्ज की गई. फरवरी 2025 में अर्टिगा की 14,868 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2024 की 15,519 यूनिट्स से कम है.
महिंद्रा स्कॉर्पियो ने दूसरा स्थान हासिल किया, लेकिन इसकी बिक्री में भी कमी आई. फरवरी 2025 में इसकी 13,618 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल फरवरी 2024 की 15,051 यूनिट्स से 10% कम है.
महिंद्रा बोलेरो की बिक्री में भी गिरावट का रुख देखा गया. फरवरी 2025 में इस कॉम्पैक्ट 7-सीटर की 8,690 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2024 की 10,113 यूनिट्स से 14% कम है.
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस और इनोवा क्रिस्टा की बिक्री फरवरी 2025 में स्थिर रही. इस सीरीज की कुल 8,449 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2024 की 8,481 यूनिट्स के लगभग बराबर है.
महिंद्रा XUV700 ने फरवरी 2025 में बाजार में धमाल मचाया. इस 7-सीटर एसयूवी की बिक्री में 14% की बढ़ोतरी हुई. फरवरी 2025 में 7,468 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2024 की 6,546 यूनिट्स से कहीं ज्यादा है.
किआ कैरेन्स ने भी सकारात्मक रुझान दिखाया. फरवरी 2025 में इसकी बिक्री 10% बढ़कर 5,318 यूनिट्स हो गई, जो फरवरी 2024 की 4,832 यूनिट्स से अधिक है.
टोयोटा की दमदार एसयूवी फॉर्च्यूनर की बिक्री में गिरावट आई. फरवरी 2025 में इसकी 2,876 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2024 की 3,395 यूनिट्स से 15% कम है.
मारुति सुजुकी XL6 की बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई. फरवरी 2025 में इसकी केवल 1,878 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2024 की 4,093 यूनिट्स से 54% कम है.
टाटा सफारी की बिक्री में भी भारी गिरावट दर्ज की गई. फरवरी 2025 में इसकी 1,562 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2024 की 2,648 यूनिट्स से 41% कम है.
हुंडई की 6-7 सीटर एसयूवी अल्कजार टॉप 10 में शामिल रही. फरवरी 2025 में इसकी 1,264 यूनिट्स बिकीं, जो फरवरी 2024 की 1,290 यूनिट्स से 2% कम है.
इसे भी पढ़ें- Airtel Signs Deal with Elon Musk: धमाका! SpaceX की भारत में हुई एंट्री… भारती Airtel के साथ हुआ करार
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…