इमरान कुरैशी और हाजी याकूब कुरैशी
Haji Yakub Qureshi: लंबे समय से फरार चल रहे बीएसपी नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके बेटे इमरान कुरैशी को पुलिस द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. मेरठ क्राइम ब्रांच की टीम ने हाजी याकूब कुरैशी और उसके बेटे को दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को पिछले नौ महीने से तलाश कर रही थी. एक मामले में पूर्व मंत्री समेत सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है. पुलिस ने हाजी याकूब कुरैशी और इमरान कुरैशी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था.
मामला खरखौदा के अलीपुर का है. यहां स्थित अल फहीम मैट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड में बिना अनुमति के मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग के मामले में बसपा नेता हाजी याकूब कुरैशी समेत सात लोगों पर मेरठ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था. दर्ज मुकदमें में कुरैशी की पत्नी और उनके दोनों बेटों के नाम भी शामिल थे.
31 मार्च 2022 को मेरठ के थाना खरखौदा में याकूब के बेटे इमरान की अलीपुर खरखोदा स्थित अल फहीम मैट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड मीट फैक्ट्री में पुलिस द्वारा दबिश दी गई थी और वहां चल रहे अवैध रूप से मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग को पकड़ा गया.
तब इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इनमें हाजी याकूब कुरैशी के अलावा उनकी पत्नी संजीदा बेगम और उनके बेटे फिरोज और इमरान के नाम भी शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: Air India की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का आरोपी शंकर मिश्रा अरेस्ट, 42 दिनों बाद बेंगलुरु से हुई गिरफ्तारी
सिर कलम करने का दिया था विवादित बयान
उत्तर प्रदेश की सियासत में याकूब कुरैशी अपने विवादित बयानों के लिए भी जाने जाते रहे हैं. याकूब कुरैशी के विवादित बयानों में एक बयान साल 2006 में मेरठ में एक कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने की घोषणा थी.
डेनमार्क के उस कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को उन्होंने 51 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. उस समय उनके इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. हाजी याकूब कुरैशी के अनुसार कार्टूनिस्ट द्वारा बनाए गए कार्टून से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची थी.
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…